Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वृहत्तर कार्ययोजना बना कर शिशु मृत्यु दर रोकें, उत्तर
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    वृहत्तर कार्ययोजना बना कर शिशु मृत्यु दर रोकें, उत्तर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वृहत्तर कार्ययोजना बना कर शिशु मृत्यु दर रोकें, उत्तर

    प्रदेश को बनाएं बेबी फ्रेंडली प्रदेशःडॉ. आर.एन. सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गोरखपुर। पूर्वांचल के ख्यातिनाम बाल रोग विशेषज्ञ और मिशन सेव इन इंडिया के संरक्षक डॉ. आर.एन. सिंह ने उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्युदर की स्थिति पर चिंता जताई है।  यहां जारी एक बयान में डॉ. आर.एन. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्यु दर काफी ज्यादा है। इस पर नियंत्रण करना वक्त की जरूरत है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बेबी फ्रेंडली स्टेट बनाना आज बेहद जरूरी हो गया है। जिस तरीके से शिशु मृत्युदर में उत्तर प्रदेश की स्थिति बिगड़ी है, वह गंभीर है।

    उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि विगत दशकों में शिशु मृत्यु दर में काफी हद तक सुधार हुआ लेकिन अभी और गंभीर प्रयास करने की सख्त जरूरत है।  डॉ. सिंह ने कहा कि आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ के इंडिकेटर्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश मिशन 2047 में अहम भूमिका निभाने जा रहा है। अगर मिशन 2047 में भी उत्तर प्रदेश में शिशु मृत्युदर की यही स्थिति रही तो प्रदेश के ललाट पर एक गहरा धब्बा लग जाएगा।

    श्री सिंह ने कहा कि शिशु मृत्यु दर को कम करने या खत्म करने के लिए एक वृहत्तर कार्ययोजना की जरूरत है। न सिर्फ कार्ययोजना वरन उसे अमली जामा पहनाने के लिए एक टीम का गठन किया जाना चाहिए ताकि जन्म के बाद शिशु जीवित रह सके।  डॉ. सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी लोकसभा सीट से सांसद हैं। वह जिस राज्य से सांसद हैं, उस राज्य में शिशु मृत्यु दर की शोचनीय स्थिति गंभीर सवाल खड़े करती है।

    उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू, लाल बहादुऱ शास्त्री, इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चंद्रशेखर जैसे प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही लड़ कर लोकसभा में गए और उस राज्य की स्थिति ऐसी है कि बच्चे जन्म ले रहे हैं और मृत्यु को प्राप्त हो जा रहे हैं।

    उत्तर वृहत्तर कार्ययोजना बना कर शिशु मृत्यु दर रोकें
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में डांडिया-गरबा की धूम, 800 लोग थिरके गरबे की धुन पर
    Next Article सिंहभूम चैम्बर का प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी से मिला, लूटकांड व छिनतई की घटनाओं पर चर्चा

    Related Posts

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    October 10, 2026

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    October 10, 2026

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    RojaBet: revisión completa (bonos, juegos y pagos)

    कर चोरी का काला कारोबार: सरकारी खजाने पर डाका, जनता की सेहत से खिलवाड़

    धान सस्ता, चावल महंगा: किसान परेशान, मिल मालिकों पर मनमानी का आरोप

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.