सोनारी में अवैध हथियार और गांजा कारोबार का भंडाफोड़, बड़ी बरामदगी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण और गांजा कारोबार का खुलासा किया है। रविवार शाम पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने टिल्लु भट्टा स्थित समीर सरदार और लखीन्द्र सरदार के मकान एवं गोदाम पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1400 ग्राम गांजा, एक देसी पिस्टल, ग्यारह जिंदा गोली, ₹2,41,600 नगद, सोने का चैन, कई मोबाइल फोन और एक iPad जब्त किया। वहीं गोदाम से लेथ मशीन, मिलिंग मशीन, ड्रिलिंग मशीन, ग्राइंडर मशीन और पिस्टल बनाने के औजार भी मिले। बरामदगी से स्पष्ट है कि आरोपी हथियार निर्माण और नशीले पदार्थों का कारोबार चला रहे थे।

घटना के संबंध में सोनारी थाना कांड संख्या-108/2025, दिनांक 23.08.2025, आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के पहुंचते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।


