शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता पर जताया विरोध, पीएम और सीएम को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के बैनर तले जिले के सैकड़ों शिक्षक आज उपायुक्त के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट (TET) की अनिवार्यता लागू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की गई।
संघ के वरीय प्रतिनिधि सुनील कुमार ने कहा कि 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के शैक्षणिक अनुभव को अनदेखा करना अनुच्छेद 14 और 21 के उल्लंघन के समान है। उन्होंने विधायिका व कार्यपालिका से हस्तक्षेप कर शिक्षकों को राहत देने की मांग की।
इस मौके पर सरोज कुमार लेंका, माधिया सोरेन, सुनील कुमार यादव, संजय कुमार, अनिल प्रसाद, अजम्बर सिंह सरदार, भूरका वयार बेसरा, राजेश मिश्रा, मधुसूदन, रंजित घोष, देवराज शीट, गोपीनाथ हांसदा, अर्चना बूटा, सुशांति तिग्गा, प्रहलाद घोष, अरुण झा, नवदीप करण, आशुतोष कुमार, अरुण कुमार ठाकुर, अनिल राय, मनोज सिंह, ओम प्रकाश सिंह, मुजफ्फर जमाली, अजय कुमार मल्होत्रा, मंगल माझी हांसदा, सनत कुमार भौमिक, मतीन अंसारी, मोहम्मद आफताब, सरोज कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।

