Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची चैन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार , सोने की चैन और बुलेट बाइक बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची चैन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार , सोने की चैन और बुलेट बाइक बरामद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 18, 2025Updated:September 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची चैन स्नैचिंग कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार , सोने की चैन और बुलेट बाइक बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र में हुई चैन स्नैचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर दो शातिर अपराधियों शाहबाज शेख उर्फ शाबू (23) और साजिद शेख उर्फ अमान बिल्ला को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चैन खरीदने वाले वसीम अकरम उर्फ चंदू को भी दबोच लिया। पुलिस ने बरामदगी के दौरान छिनी गई सोने की चैन और काले रंग की बुलेट बाइक को जब्त कर लिया है।

    सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि 15 सितंबर को वादिनी स्वर्णली कुमारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि काले रंग की बुलेट बाइक पर सवार दो अज्ञात युवक उसके गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई और गुप्त सूचना के आधार पर पारडीह मानगो क्षेत्र में छापेमारी की गई।

    पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने 16 जुलाई को बाराद्वारी दत्ता डेकोरेटर के पास चैन स्नैचिंग की थी और बाद में उसे 11 हजार रुपये में वसीम अकरम को बेच दिया था। पुलिस के अनुसार शाहबाज और साजिद दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। शाहबाज पर बर्मामाइन्स और आजादनगर में लूट के केस हैं, जबकि साजिद पर बर्मामाइन्स, साकची और मानगो में कई लूट के मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

    तीन गिरफ्तार साकची चैन स्नैचिंग कांड का खुलासा सोने की चैन और बुलेट बाइक बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूसराय में गरजे अमित शाह, बोले- लालू यादव के घोटालों की लिस्ट काफी लंबी है
    Next Article शिक्षकों ने टेट अनिवार्यता पर जताया विरोध, पीएम और सीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.