Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेल रोको से पहले पढ़ें यह जरूरी संदेश ,सोनुआ थाना प्रभारी का ग्रामीणों से आग्रह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेल रोको से पहले पढ़ें यह जरूरी संदेश ,सोनुआ थाना प्रभारी का ग्रामीणों से आग्रह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेल रोको से पहले पढ़ें यह जरूरी संदेश ,सोनुआ थाना प्रभारी का ग्रामीणों से आग्रह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सोनुआ। सोनुआ थाना प्रभारी शशिवाला भेंगरा ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी मांग रखना हर नागरिक का हक है, लेकिन इसके लिए कानून तोड़ना सही तरीका नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(b) के तहत हर नागरिक को शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन रेल रोकना, पटरी पर बैठना, रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुँचाना या ट्रेन की आवाजाही बाधित करना अपराध की श्रेणी में आता है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे कृत्य पर रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 174 (ट्रेन रोकना), धारा 150 (रेलवे संपत्ति को नुकसान) और धारा 152 (रेल सुरक्षा को खतरे में डालना) के तहत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 196, 221, 309, 356/357 के तहत भी मुकदमा दर्ज हो सकता है। इन मामलों में 6 महीने से 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माना हो सकता है, जो भविष्य में सरकारी नौकरी और पासपोर्ट प्राप्त करने में बाधा बन सकता है।

    उन्होंने सुझाव दिया कि अपनी समस्याएं लिखित में जिला प्रशासन को दें, शांतिपूर्ण धरना-सभा करें लेकिन रेल लाइन, स्टेशन और पटरियों को न रोकें। उन्होंने कहा कि पुलिस आपकी दुश्मन नहीं बल्कि साथी है और कानून का पालन करने वालों की सुरक्षा करना ही पुलिस का दायित्व है थाना प्रभारी शशिवाला भेंगरा ने कहा आपकी आवाज जरूरी है, पर आपकी और दूसरों की जान भी उतनी ही जरूरी है। आओ मिलकर आंदोलन को शांतिपूर्ण और कानूनी बनाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा का सफाई अभियान
    Next Article राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, कुपोषण मुक्त जामताड़ा का संकल्प

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.