जमशेदपुर मानगो में दुर्गा पूजा पंडाल कारीगरों से मारपीट, माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानगो गांधी मैदान में दुर्गा पूजा पंडाल बना रहे बंगाल से आए कारीगरों के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट और छिनतई की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद पूजा समिति और हिंदू संगठनों ने एसएसपी से मुलाकात कर विशेष समुदाय के लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
पूजा समिति के संरक्षक नीरज सिंह ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे कृत्य दोहराए गए तो स्थिति बिगड़ सकती है। समिति ने पुलिस से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पूजा के दौरान किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की .जाएगी।

