सड़क किनारे लगाए गए पेड़ों की अवैध कटाई, प्रशासन मौन।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉकरोमोरागडिया गांव में एक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे लगाए गए पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई कर ढुलाई का काम किया जा रहा है।जब सड़क बनी थी तो उसके किनारे किनारे विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगाए गए थे।कितनी भी तेज धूप हो राहगीरों को धूप और गर्मी का एहसास नहीं होता है।लेकिन पिछले कुछ दिन से पेड़ों की कटाई हो रही है सड़क वृक्ष विहीन हो जाएगी।बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति काफी दबंग है।उसके डर से ग्रामीण विरोध नहीं कर पा रहें।स्थानीय प्रशासन या वन विभाग द्वार इसे रोकने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल किए जाने की सूचना नहीं है।

