सोनारी मौनी बाबा मंदिर के पास ब्लिंकिट संचालन पर विवाद, जिला प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सोनारी मौनी बाबा मंदिर के समीप ब्लिंकिट के संचालन से हो रही सड़क जाम और दुर्घटनाओं की समस्या पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ गया है। कल बाइक पार्किंग को लेकर ब्लिंकिट कर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद पथराव तक पहुँच गया। प्रशासन ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर स्थिति को काबू में किया।
पूर्व में भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत पोद्दार ने थाना प्रभारी मधुसूदन दे से मुलाकात कर ब्लिंकिट को स्थानांतरित करने की मांग की थी, पर थाना प्रभारी ने रोजगार पर असर का हवाला देते हुए बीच का रास्ता निकालने की बात कही थी।
भाजपा जिला मीडिया सह प्रभारी अखिलेश सिंह ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जिला प्रशासन से ठोस कदम उठाने और ऐसा समाधान निकालने की मांग की है जिससे स्थानीय निवासियों और ब्लिंकिट संचालकों दोनों को राहत मिल सके।

