राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित शिल्पा राव का जमशेदपुर में भव्य स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर की बेटी और बॉलीवुड की मशहूर सिंगर शिल्पा राव को हाल ही में राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के अगले दिन शिल्पा राव जमशेदपुर पहुंचीं, जहाँ एयरपोर्ट और शहर के विभिन्न इलाकों में फैन्स और शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में शिल्पा राव ने इस सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और बॉलीवुड सहयोगियों को दिया। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर मेहनत और समर्पण से ही सपने पूरे होते हैं।
जमशेदपुर में जन्मी और पली-बढ़ी शिल्पा राव ने बचपन से ही शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ली और बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि सही दिशा में मेहनत कर देशभर में अपनी पहचान बनाई जा सकती है।

