Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न का माहौल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न का माहौल

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarSeptember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी, सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, 100 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न का माहौल

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, ललित दास, समाजसेवी शिवशंकर सिंह और अन्य ने फीता खोल के कर, दीप प्रज्वलित कर और नारियल फोड़ कर किया, पूजा कमिटी अपनी शताब्दी वर्ष मना रही है। 100 वर्ष पूर्ण होने पर आज प्रथम दिन माता शैलपुत्री के पूजन के दिन से पंडाल के पट भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए है।

     

    विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा की पंडाल सामाजिक संदेश दे रहा है भ्रूण हत्या रोकथाम, ट्रैफिक सुरक्षा, महिला उत्पीड़न आदि समाज को चाहिए इस संदेश को घर घर पहुंचाए, अभय सिंह ने कहा की माता दुर्गा कृपा करे जमशेदपुर पर और बारिश बंद हो ताकि लोग पूजा में अपने परिवार के साथ माता का दर्शन कर सके,दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा की शक्ति और समृद्धि के लिए देवी दुर्गा की पूजा का एक भव्य उत्सव है, जो एकता और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है। शिव शंकर सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधन किया।

     

    अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया की इस वर्ष पंडाल की भव्यता के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन भोग वितरित किया जाएगा और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल आज से दर्शन के लिए खुले है। कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के आशुतोष सिंह, सुनील यादव, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह, गौतम कुमार, प्रवीर चटर्जी राणा, कमिटी के सदस्यों में मनोज खत्री, सुमित अग्रवाल, राजू प्रजापति, अमीश अग्रवाल, विनीत कुमार, कमल अग्रवाल, विजया लक्ष्मी वर्मा, संदीप अईच, मंटू कुमार, विशाल कुमार, रंजन, अमर कुमार, पंकज शर्मा, हेमंत अग्रवाल, दीपक सिंह, ऋषभ सिंह आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबक्सर-टाटा सुपरफास्ट की बोगी में लगी आग, हड़कंप के बाद सुरक्षित निकाले गए यात्री
    Next Article बिष्टुपुर बाजार में वोट चोरी रोकने को लेकर कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.