जमशेदपुर तेलुगु समाज के कापू जनजाति संघम की वार्षिक आम सभा संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। साकची स्थित बारी क्लब हाउस में जमशेदपुर तेलुगु समाज के कापू जनजाति संघम वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न हुई। सभा का शुभारंभ समाज की महिलाओं द्वारा गणेश स्तुति और बच्चों द्वारा भक्ति संगीत पर डांस प्रस्तुति से हुआ।
अध्यक्ष सी.ए. नायडू ने स्वागत भाषण दिया, जबकि जनरल सेक्रेटरी सी.ए.एच. जगदीश राव ने समाज की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष पी. कृष्णा राव ने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण साझा किया। धन्यवाद ज्ञापन वाय. गुरुनाथ ने किया।
इस अवसर पर समाज के ट्रस्टी, पेट्रोन, उपाध्यक्ष, कमिटी मेंबरों के साथ-साथ कई पुरुष और महिलाएं उपस्थित रहे, जिन्होंने सभा को सफल बनाने में योगदान दिया।

