JMM विधायक दशरथ गगराई का म्यूजिक वीडियो वायरल, ‘नशा चढ़ाओ’ गाने पर डांस से मचा विवाद राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दशरथ गगराई… काला गोगल्स लगाए…खुली जीप में आते हैं, बैकग्राउंड शुरु होता है और फिर एक महिला एक्टर आती है और शुरु होता है गाना…चढ़ाओ जान नशा…धीरे-धीरे प्यार आगे बढ़ाओ जान…. । JMM MLA दशरथ गगराई का वीडियो झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरायकेला खरसावां विधायक का ये वीडियो आपने नहीं देखा है तो जरुर देखिए । देख कर लगेगा नहीं कि आदिवासी समाज से आए विधायक पर म्यूजिक एलबम बनाने का ऐसा शौक चढ़ चुका है…
Author: dhiraj Kumar
लापता युवक का नाले में मिला शव, कल्याण नगर में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। घटना के संबंध में मृतक के चाचा सुखलाल ने बताया कि राहुल दो दिन पहले कल्याण…
कांग्रेस कार्यालय में स्व. अब्दुर्रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती मनाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व लोकप्रिय नेता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय अब्दुर्रज्जाक अंसारी की 109वीं जयंती कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता गुलरेज अख्तर अंसारी ने कहा कि अब्दुर्रज्जाक अंसारी वर्ष 1946 से राजनीति में सक्रिय रहे और प्रारंभ से ही मुस्लिम लीग तथा उसकी टू नेशन थ्योरी के प्रखर विरोधी थे। उनके अथक प्रयासों के कारण ही 1946 में छोटा नागपुर डिवीजन की सभी पांचों सीटें…
मैक्सी फेयर 2026 के विजेताओं की घोषणा, दो दिनों तक प्रतिभा और उत्साह का संगम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के फुटबॉल ग्राउंड में 17 व 18 जनवरी 2026 को आयोजित 46वीं मैक्सी फेयर (मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ) ने शहरवासियों को दो दिनों तक रंग-बिरंगे उत्सव में डुबो दिया। बच्चों, युवाओं और परिवारों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह मेला प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का शानदार मंच बना। पहले दिन (17 जनवरी) के प्रमुख परिणाम: सा रे गा मा पा प्रतियोगिता में 7–12 वर्ष वर्ग में आरवी पांडे विजेता व अनुराग चटर्जी उपविजेता रहे। 13–17 वर्ष वर्ग में अद्रिजा…
बिरसानगर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम सीओ मनोज कुमार व बिरसानगर थाना प्रभारी की सतर्कता से 2B सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। हत्या के आरोप में जेल से बाहर आए भूमाफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिरसानगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 2B सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर जमीन कारोबार की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, समय रहते अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज कुमार और बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को इसकी जानकारी मिल गई, जिससे भूमाफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर गया। सूचना मिलते…
कैरव गांधी अपहरण मामले में भाजपा प्रतिनिधिमंडल की एसएसपी से मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। कैरव गांधी अपहरण मामले को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसएसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। भाजपा ने मामले में शीघ्र, प्रभावी और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए इसे शहर की कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया। संजीव सिन्हा ने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी संकट की घड़ी में कैरव गांधी के परिवार के साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप महतो,…
जिला स्तरीय मुख्य समारोह के परेड में शामिल टुकड़ियों के अंतिम पूर्वाभ्यास का उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता गणतंत्र दिवस -2026 को लेकर गोपाल मैदान में आयोजित परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। परेड में एक प्लाटून जैप-6, दो प्लाटून जिला पुलिस बल, एक प्लाटून जिला गृह रक्षक तथा दो प्लाटून एनसीसी (महिला/ पुरूष) के अलावा स्काउट एंड गाइड के दो प्लाटून शामिल हुए। जिला के वरीय पदाधिकारियों ने समारोह की तैयारी को लेकर मुख्य…
मानगो नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर, मेयर की दौड़ में डॉ. विनीता सहाय की दमदार एंट्री राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो नगर निगम चुनाव से पहले राजनीतिक समीकरण उस वक्त बदलते नजर आए, जब शहर की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीता सहाय ने मेयर पद के लिए अपनी मंशा जाहिर की। वर्षों तक महिलाओं और नवजात शिशुओं की निस्वार्थ सेवा करने वाली डॉ. विनीता सहाय अब सामाजिक जीवन के इस नए पड़ाव में मानगो को स्वर्णिम नगर बनाने के संकल्प के साथ आगे आई हैं। चिकित्सा सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि अब उनका पूरा…
शहरी विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, 15 दिनों में बिरसानगर आवास परियोजना में गृह प्रवेश के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शहरी स्थानीय निकायों के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य नगर निकाय क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) अंतर्गत बिरसानगर आवासीय परियोजना की विशेष रूप से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने परियोजना से जुड़े गृह प्रवेश के सभी शेष कार्यों को शीघ्र पूरा…
जमशेदपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भव्य आयोजन, 29 से 31 जनवरी तक जुटेंगे देश-विदेश के शिक्षाविद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 29 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह संगोष्ठी शिक्षा, शोध और नवाचार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रही है, जिसमें देश-विदेश से शिक्षाविदों, प्रोफेसरों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिलेगी। आयोजकों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित संगोष्ठी के लिए भारत सहित विभिन्न देशों से 200 से अधिक शिक्षाविद, प्रोफेसर, शोधकर्ता और…
