सोनारी की बस्ती में लहूलुहान हुई जवानी, चापड़ के प्रहार से कांपी मानवता राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत सोनारी थाना क्षेत्र की न्यू कपाली बस्ती में शुक्रवार की संध्या उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 19 वर्षीय युवक कृष्णा नायक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया गया। इस नृशंस हमले में युवक के सिर, कान एवं पीठ पर गहरे जख्म आए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजनों और मोहल्ले के लोगों की तत्परता से घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति…
Author: dhiraj Kumar
फर्जी शिकायतों पर दंड न होने से असंतुलन का खतरा: सवर्ण महासंघ राष्ट्र संवाद संवाददाता सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने UGC की हालिया अधिसूचना को लेकर केंद्र सरकार से पुनर्विचार की मांग की है. संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कानून या नियम का उद्देश्य सभी वर्गों के लिए न्याय सुनिश्चित करना होना चाहिए, न कि किसी एक वर्ग के पक्ष में असंतुलन उत्पन्न करना. पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्रारंभिक ड्राफ्ट में OBC वर्ग को शामिल नहीं किए जाने तथा झूठी शिकायतों पर दंडात्मक प्रावधान के अभाव को लेकर व्यापक विवाद…
उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की पुरस्कार राशि ₹1 लाख जनकल्याण हेतु दान करने की घोषणा जमशेदपुर, 24 जनवरी. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के सफल आयोजन पर आयोजन समिति को पत्र लिखकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं. उन्होंने प्रथम जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल को एक सुंदर, सुव्यवस्थित और अत्यंत सार्थक साहित्यिक आयोजन बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की. झारखंड पर लिखित पुस्तकों को पुरस्कार प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए हरिवंश ने पुरस्कार राशि के उपयोग को लेकर एक अनुकरणीय और समाजोपयोगी सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि…
केंद्रीय एजेंसियां, सियासत और संवैधानिक मर्यादा देवानंद सिंह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बीच टकराव ने एक बार फिर देश की राजनीति में केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका को बहस के केंद्र में ला दिया है। इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का स्वयं वहां पहुंचना, एजेंसी के काम में हस्तक्षेप के आरोप और फाइलें व मोबाइल साथ ले जाने जैसे घटनाक्रम अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। अदालत की शुरुआती टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि वह इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य राजनीतिक…
शिक्षा रोजगार का टिकट नहीं, जीवन का दर्शन बने -ललित गर्ग- विश्व शिक्षा दिवस कोरा उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है, यह सोचने का क्षण कि शिक्षा क्या है, किसके लिए है और किस दिशा में समाज को ले जा रही है। भारत इस संदर्भ में केवल एक देश नहीं, बल्कि एक जीवित सभ्यता है, जिसने शिक्षा को कभी भी मात्र रोजगार या सूचना का साधन नहीं माना, बल्कि जीवन-निर्माण, चरित्र-गठन और आत्मबोध की प्रक्रिया के रूप में जिया है। आज जब दुनिया ज्ञान, तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अभूतपूर्व दौर में खड़ी है, तब भारत की प्राचीन…
हनीट्रैप से सिस्टम तक: जब डर, कानून और नैतिकता तीनों हार गए इंदिरा यादव गोरखपुर से सामने आया अंशिका सिंह का मामला सिर्फ एक साइबर ठगी या हनीट्रैप की कहानी नहीं है, बल्कि यह हमारे कानून, पुलिस व्यवस्था और सामाजिक व्यवहार—तीनों पर एक साथ सवाल खड़ा करता है। वीडियो कॉल, रिकॉर्डिंग और फिर दुष्कर्म व पॉक्सो जैसे गंभीर कानूनों की धमकी देकर उगाही का यह खेल जितना चौंकाने वाला है, उतना ही शर्मनाक भी। खास बात यह कि इस जाल में सिर्फ आम नागरिक नहीं, बल्कि सीओ और दारोगा स्तर के पुलिस अधिकारी तक फंसे। 165 लोगों की सूची यह…
803वां नेत्र शिविर 24 से 26 जनवरी तक राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 23 जनवरी: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से 803वां नेत्र शिविर 24 से 26 जनवरी तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर स्व. सोना देवी की स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजन में लगाया जा रहा है। 24 जनवरी को नेत्र रोगियों की जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद प्रभावित रोगियों…
प्रख्यात साहित्यकार स्व कान्हा सिंह तोमर जी के स्मृति दिवस समारोह का आयोजन 25 जनवरी को होगा राष्ट्र संवाद संवाददाता गीतकार सत्येन्द्र सिंह तोमर ने सूचित किया है कि उनके पिता प्रख्यात साहित्यकार एवं कहानी लेखक स्व श्री कान्हा सिंह तोमर जी का स्मृति दिवस 25 जनवरी, 2026 को मानगो बस स्टैंड स्थित क्रिस्टल होटल मे संपन्न होगा। मुख्य अतिथि लब्धप्रतिष्ठित कथाकार जयनन्दन जी होंगे। जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय जी विशिष्ट अतिथि के रूप मे उपस्थित रहेंगे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकप्रिय समाचारपत्र प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्रा जी करेंगे। सम्मानित अतिथियों शिक्षाविद एवं कलाप्रेमी भरत…
पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपकार संघ व सोनारी थाना समिति का रक्तदान शिविर संपन्न डीटीओ, सीसीआर डीएसपी, साकची थाना प्रभारी, विधायक मंगल कालिंदी व अन्य हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर उपकार संघ एवं सोनारी थाना समिति के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को उपकार संघ के प्रांगण में सुबह 9:00 बजे से शाम तक रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हो. इस आयोजन में कुल 141यूनिट रक्त का संग्रह हुआ. रक्तदाताओं का उत्साह वर्द्धन करने के लिए उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किए. साथ ही सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट प्रदान किया गया.…
भाजपा नेताओं ने कैरव गांधी परिजनों से की मुलाकात, सरकार पर उठाए सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:बीते 11 दिनों से लापता युवा उद्यमी कैरव गांधी के मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, अभय सिंह नंद जी प्रसाद, कुलवंत सिंह बंटी बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस आवास पहुंचकर कैरव गांधी के परिजनों से मिले। परिजनों से मुलाकात के बाद भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य…
