Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: निजी विद्यालयों द्वारा बार-बार पाठ्यपुस्तकों में बदलाव और लगातार बढ़ाई जा रही फीस से अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर चिंता जताई गई है। इस मुद्दे पर राज्य स्तर पर स्पष्ट नीति और प्रभावी नियंत्रण व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई है।


    मांग की गई है कि CBSE, ICSE और राज्य बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों में संबंधित बोर्ड के अनुसार विषयवार समान पाठ्यपुस्तकों को लागू किया जाए, ताकि एक ही बोर्ड के विभिन्न स्कूलों में अलग-अलग किताबें चलाने की व्यवस्था समाप्त हो सके। इससे अभिभावकों को हर वर्ष नई किताबें खरीदने की मजबूरी से राहत मिल सकेगी और विद्यार्थियों के बीच शैक्षणिक समानता भी सुनिश्चित होगी।


    इसके साथ ही निजी विद्यालयों में री-एडमिशन शुल्क और बिल्डिंग फंड के नाम पर ली जाने वाली अतिरिक्त राशि को बंद करने की भी मांग की गई है। बबलू झा ने बताया कि इन शुल्कों के कारण शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।


    इस संबंध में राज्य सरकार से निजी विद्यालयों की शुल्क संरचना और पुस्तक चयन प्रक्रिया को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने तथा निगरानी तंत्र विकसित करने की मांग की गई है, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित हो। आज बारीडीह गोल चक्कर पर नुक्कड़ नाटक और भिक्षाटन किया गया और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री
    Next Article बेगूससराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

    Related Posts

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    June 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    June 13, 2026

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    बेगूससराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.