केशव रंजन चक्रवर्ती सारस्वत कला साधक शिरोमणी सम्मान’2026 से सम्मानित होंगे राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सरस्वती पूजा एवं वसंत आगमन पर आयोजित वसंतोत्सव में प्रतिवर्ष सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा एक वरिष्ठ कलाकार संगीत साधक को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष नगर के वरिष्ठ संगीत साधक 94 वर्षीय तबला वादक पं. केशव रंजन चक्रवर्ती को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। यह सम्मान वसंतोत्सव में 24 जनवरी 26 को प्रदान किया जाएगा। सम्मान स्वरूप उनको को अंगवस्त्र, सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ, श्रीफल एवं 11,000₹ की राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व में उपरोक्त सम्मान सुप्रसिद्ध गायक…
Author: dhiraj Kumar
अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ का मिलन समारोह सह जिला कमेटी चुनाव संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ की ओर से शनिवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह सह जिला कमेटी चुनाव का भव्य आयोजन एग्रीको स्थित क्लब हाउस में किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर संपन्न हुए जिला कमेटी चुनाव में अशोक ठाकुर को जिला अध्यक्ष, सविता देवी को महिला जिला अध्यक्ष, अनुज सिन्हा को जिला महासचिव तथा संतोष ठाकुर को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों…
बागबेड़ा में 803वें नेत्र शिविर का शुभारंभ, 120 मरीजों की जांच, 40 का ऑपरेशन हेतु चयन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 जनवरी। स्वर्गीय सोना देवी की स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित 803वें नेत्र शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में हुआ। यह शिविर 24 से 26 जनवरी तक चलेगा। शिविर का आयोजन भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा, द्रोपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट, राजस्थान सेवा सदन एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से किया जा रहा है। शिविर…
जदयू महानगर ईकाई का पुर्नगठन, अशोक सिंह को उपाध्यक्ष जबकि राजकुमार पासवान को महासचिव बनाया गया नई कार्यकारिणी में सचिव पद पर 8 की नियुक्ति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनता दल (यूनाईटेड) के महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने पार्टी को सरल, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के मकसद से महानगर ईकाई का पुर्नगठन किया है। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने स्पष्ट किया कि अब जनता दल (यूनाइटेड) में जमशेदपुर महानगर ईकाई में कार्यकारी अध्यक्ष का कोई पद नहीं होगा। नई कार्यकारिणी में अशोक सिंह को उपाध्यक्ष, राजकुमार पासवान को महासचिव, विनीत सिंह, दीपक गौड़, पूजा अग्रवाल, मृत्युंजय शर्मा, विनोद सिंह,…
चाणक्य कैरियर एकेडमी का स्कॉलरशिप टेस्ट 1 फरवरी को, 100% तक मिलेगी छात्रवृत्ति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर की 27 वर्ष पुरानी और विश्वसनीय कोचिंग संस्था चाणक्य कैरियर एकेडमी, साकची द्वारा शहर के छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह टेस्ट आईएएस, जेपीएससी, बैंक, एसएससी और रेलवे जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। टेस्ट में सफल छात्र-छात्राओं को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। वहीं एससी, एसटी एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए फीस में विशेष छूट की व्यवस्था भी की गई है। चाणक्य कैरियर एकेडमी में दिल्ली बेस्ड…
रात की नींद बनी मौत की आगोश, रुतडीह गांव में घर में लगी आग से महिला की दर्दनाक मौत राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के रुतडीह गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक हृदयविदारक हादसे में 45 वर्षीय महिला सुबोला सरदार की जलकर मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल छा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात के समय घर में मिट्टी तेल की डिबरी जल रही थी और परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी और देखते ही…
दोस्ती निभाने गया युवक मौत के सफर पर लौटा, कालाडूंगरी के पास सड़क हादसे में गई जान राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाडूंगरी के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांडिल प्रखंड के बंसा गांव निवासी गनत लोहार के पुत्र वैद्यनाथ लोहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वैद्यनाथ अपने एक मित्र को उसके गांव छोड़ने के लिए कालाडूंगरी आया था। दोस्त को सुरक्षित छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी घाघी के समीप पुलिया के पास…
वोट की ताकत से वाकिफ हुए युवा, डीबीएमएस कॉलेज में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता युवाओं को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जमशेदपुर स्थित डी.बी.एम.एस. महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस इकाई–1 के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत 23 जनवरी को सामूहिक शपथ ग्रहण के साथ हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने बिना किसी प्रलोभन के जिम्मेदारीपूर्वक मतदान करने का संकल्प लिया। 24 जनवरी को आयोजित विशेष सभा में प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता और उप-प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल ने…
मजदूर बनकर आए, लुटेरे बनकर निकले, घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी पर बोला डाका राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुद्वारा रोड स्थित विश्वनाथ मंदिर के समीप खान बिल्डिंग में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दिनदहाड़े एक बंद पड़े मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। नकाब पहने अपराधियों ने मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अखिलेश्वर दुबे के घर का ताला तोड़कर प्रवेश किया और लाखों रुपये के जेवरात व नकद समेट कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार अखिलेश्वर दुबे अपने बेटे की शादी के सिलसिले…
सरायकेला एसपी की कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर, आदित्यपुर, आरआईटी व गम्हरिया थाना का किया औचक निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला–खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की गुणवत्ता को लेकर पुलिस अधीक्षक द्वारा शनिवार को आदित्यपुर, आरआईटी एवं गम्हरिया थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना अभिलेखों, ड्यूटी रजिस्टर, मालखाना तथा लंबित मामलों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और प्रत्येक मामले में गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर सख्त…
