सिंहभूम चैम्बर की प्लेटिनम जुबिली पर ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबिली वर्ष पर शनिवार को ‘महासचिव फोटो गैलरी’ का उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने किया। इस मौके पर उन्होंने ‘स्वदेशी अपनाएं, आत्मनिर्भर भारत बनाएं’ पोस्टर का भी विमोचन किया। चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि यह गैलरी पूर्व महासचिवों के योगदान को स्मरण कर आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। मंत्री ने कहा कि चैम्बर ने व्यापारियों-उद्यमियों और सरकार के बीच सेतु का कार्य कर उद्योग-व्यापार के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने…
Author: dhiraj Kumar
तामुलिया में युवकों को बंधक बनाकर कराया जा रहा था काम, तीन गिरफ्तार – 62 मुक्त राष्ट्र संवाद संवाददाता चांडिल के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जबरन बंधक बनाए गए 62 युवकों को मुक्त कराया। ये सभी युवक ‘सत्यम इंटरप्राइजेज’, ‘विनमेक्स आयुर्वेदिक प्रा. लि.’ और ‘FCI कंपनी’ के नाम पर काम करने को मजबूर किए जा रहे थे। छापेमारी में जनक कुमार, सुरेन्द्र कुमार और बीरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया, जो बिहार के अलग-अलग जिलों के निवासी हैं। मौके से 33 दस्तावेज भी बरामद हुए। डीएसपी चांडिल अरविंद बिन्हा के नेतृत्व में हुई…
उपायुक्त की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा, विकास योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में इंजीनियरिंग विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पथ निर्माण कार्यों के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रगति, विभागीय समन्वय एवं विभिन्न आधारभूत संरचना निर्माण की योजनाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल, सरकारी भवन, सड़क, पुल-पुलिया जैसी योजनाओं को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जाए। लंबित भूमि अधिग्रहण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और योजनाओं में गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने…
रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का सातवां स्थापना दिवस मनाया गया * 40 यूनिट रक्त संग्रह, 60 लोगों का नेत्र जांच हुआ राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में शनिवार को सातवां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के द्वारा व्यापक मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसके तहद स्वास्थ्य शिविर एवं रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। महाविद्यालय के सभी कर्मचारी, विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण भी इस स्वास्थ्य कैंप से लाभान्वित हुए। दीप प्रज्वलन कर और स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वास्थ्य शिविर मे शुगर जांच, ब्लड प्रेशर,…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर टिन प्लेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से टिन प्लेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो रहे, जबकि जिला उप विकास आयुक्त भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में जिले के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। यहाँ चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सांसद विद्युत वरण महतो…
सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक ‘आगाज़-3’ के तीसरे दिन एनएसएस गतिविधियों की जानकारी एवं भजन संध्या का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक ‘आगाज़-3’ के तीसरे दिन नए विद्यार्थियों को एनएसएस की गतिविधियों से परिचित कराया गया। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवचंद्र झा व पतोतरी माली ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को सामाजिक दायित्व, ग्रामीण विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किताडीह गांव में विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं और सेवा के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व, देशभक्ति व एकता की भावना का विकास होता…
वारिस कॉलोनी व जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली का काम अगले माह से शुरू होगा : अंसार खान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद से मुलाकात कर वारिस कॉलोनी तैयबा मस्जिद रोड और जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि लंबे समय से सड़क पर कचरा जमा है और बस्ती में बदबू फैल रही है। साथ ही वारिस कॉलोनी, जवाहर नगर रोड नंबर 14, ओल्ड पुलिया रोड नंबर 15 और…
उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जताया असंतोष, विलंब पर तय होगी जवाबदेही राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड एवं सांसद/विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा में पाया गया कि कई योजनाएं निर्धारित समयसीमा पार होने के बाद भी पूर्ण नहीं हुई हैं। इस पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना स्वीकृति के समय ही यथोचित अवधि का आकलन कर पूर्णता तिथि तय की जाए, विलंब की स्थिति में पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। बैठक में पुल-पुलिया,…
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू का उद्देश्य विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना है। समझौते के तहत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव…
सिदगोड़ा थाना के SI विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार, दुकानदार को माँ की गालियाँ देते CCTV वीडियो आया सामने, दुकानदार ने SSP को दी लिखित शिकायत भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाए सवाल—क्या यही है ‘मईयां सम्मान’? राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू स्थित एक दुकान में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार का अशोभनीय आचरण एक बार फिर चर्चा में है। पीड़ित दुकानदार ने हिंदू जागरण मंच के नेता कौशिक स्वाईन के साथ भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को वीडियो फुटेज सौंपते हुए मदद की गुहार लगाई। CCTV फुटेज में SI विकास कुमार दुकानदार को…
