Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू
    Breaking News Headlines ओड़िशा कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की उपस्थिति में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, जमशेदपुर के बीच मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

    इस एमओयू का उद्देश्य विशेषकर मुसाबनी प्रखंड के दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और प्रभावी बनाना है। समझौते के तहत गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की पहचान, सुरक्षित प्रसव (सिजेरियन सहित), शिशुओं का टीकाकरण व स्क्रीनिंग, कुपोषण निवारण, प्रसवोत्तर देखभाल और किशोरी बालिकाओं के लिए जागरूकता शिविर जैसी सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों को नि:शुल्क सर्जिकल सहायता भी प्रदान की जाएगी।

    श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जागरूकता अभियान, क्षमतावर्धन कार्यशालाएँ और स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगा। इस पहल का लक्ष्य आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना तथा यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मां और शिशु आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे।

    यह समझौता ज्ञापन 25 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा और प्रारंभिक रूप से 2 वर्षों तक लागू रहेगा। मौके पर सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और अस्पताल के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा थाना के SI विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार, दुकानदार को माँ की गालियाँ देते CCTV वीडियो आया सामने, दुकानदार ने SSP को दी लिखित शिकायत
    Next Article उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जताया असंतोष, विलंब पर तय होगी जवाबदेही

    Related Posts

    खोदावंदपुर थाना के चार सअनि बने पुलिस अवर निरीक्षक: बिहार पुलिस मुख्यालय ने दी प्रोन्नति

    September 16, 2026

    आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 की सहायिका विभा कुमारी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्र संवाद की खबर का असर

    September 16, 2026

    हिना देवी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोतनी से विवाद के बाद बैंक से लौटकर कमरे में लगाया फंदा

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खोदावंदपुर थाना के चार सअनि बने पुलिस अवर निरीक्षक: बिहार पुलिस मुख्यालय ने दी प्रोन्नति

    आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-93 की सहायिका विभा कुमारी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्र संवाद की खबर का असर

    हिना देवी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गोतनी से विवाद के बाद बैंक से लौटकर कमरे में लगाया फंदा

    पुलिस महकमे में फेरबदल, भगवानपुर-बखरी के बीच चार-चार पुलिसकर्मियों की अदला-बदली

    बलान में आया पानी, साथ आई दुर्गंध, रातभर परेशान रहे नदी किनारे बसे लोग

    मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने राघोपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा

    चौकीदार रामविनय पासवान के असामयिक निधन पर शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.