Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जताया असंतोष, विलंब पर तय होगी जवाबदेही
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जताया असंतोष, विलंब पर तय होगी जवाबदेही

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जताया असंतोष, विलंब पर तय होगी जवाबदेही


    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी, नीति आयोग फंड एवं सांसद/विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। समीक्षा में पाया गया कि कई योजनाएं निर्धारित समयसीमा पार होने के बाद भी पूर्ण नहीं हुई हैं। इस पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना स्वीकृति के समय ही यथोचित अवधि का आकलन कर पूर्णता तिथि तय की जाए, विलंब की स्थिति में पदाधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

    बैठक में पुल-पुलिया, सड़क, पेयजल, स्कूल भवन आदि योजनाओं की समीक्षा कर अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा लापरवाह संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि अभियंत्रण विभाग समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें, कार्यपालक अभियंता नियमित निरीक्षण कर प्रगति रिपोर्ट दें।

    जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत 2023-24 की 78 योजनाओं में 76 पूर्ण, 2024-25 की 118 में 57 पूर्ण तथा 2025-26 की 58 योजनाओं में केवल 1 पूर्ण पाई गई। डीएमएफटी की 421 योजनाओं में 324 पूर्ण, 90 अपूर्ण हैं। एमपी लैड से स्वीकृत 131 योजनाओं में 102 पूर्ण तथा एमएलए लैड की 2023-24 की 508 योजनाओं में 405 पूर्ण, 2024-25 की 579 में 409 पूर्ण हैं।

    नीति आयोग फंड से मॉडल आंगनबाड़ी, साल पत्ता यूनिट, फूड कार्ट, लाइब्रेरी सेंटर, रसोई निर्माण आदि 8 योजनाएं स्वीकृत हैं। अपूर्ण योजनाओं में तेजी लाकर समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    उपायुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जताया असंतोष विलंब पर तय होगी जवाबदेही
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू
    Next Article वारिस कॉलोनी व जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली का काम अगले माह से शुरू होगा : अंसार खान

    Related Posts

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    September 16, 2026

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    September 16, 2026

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    बखरी में चला सघन वाहन जांच अभियान, 14 हजार का काटा गया चालान

    स्वामी चिदात्मन जी ने ऋषि पंचमी पर कहा: भारत ऋषि भूमि व महात्माओं का देश है

    पोटका में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त

    गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे

    जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर समीक्षा बैठक, जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस

    राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान “लाठीचार्ज”

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.