Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा थाना के SI विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार, दुकानदार को माँ की गालियाँ देते CCTV वीडियो आया सामने, दुकानदार ने SSP को दी लिखित शिकायत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड हजारीबाग

    सिदगोड़ा थाना के SI विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार, दुकानदार को माँ की गालियाँ देते CCTV वीडियो आया सामने, दुकानदार ने SSP को दी लिखित शिकायत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा थाना के SI विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार, दुकानदार को माँ की गालियाँ देते CCTV वीडियो आया सामने, दुकानदार ने SSP को दी लिखित शिकायत

    भाजपा नेता अंकित आनंद ने उठाए सवाल—क्या यही है ‘मईयां सम्मान’?
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातू स्थित एक दुकान में सब इंस्पेक्टर विकास कुमार का अशोभनीय आचरण एक बार फिर चर्चा में है। पीड़ित दुकानदार ने हिंदू जागरण मंच के नेता कौशिक स्वाईन के साथ भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद को वीडियो फुटेज सौंपते हुए मदद की गुहार लगाई।

    CCTV फुटेज में SI विकास कुमार दुकानदार को उसकी वृद्ध माँ–पिता के सामने महिलाओं के जननांग और माँ के नाम पर अश्लील गालियाँ देते देखे जा सकते हैं। दुकानदार द्वारा आपत्ति जताने पर भी उन्होंने स्वीकार किया कि वे गालियाँ ही देंगे।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा नेता अंकित आनंद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झारखंड पुलिस मुख्यालय को टैग करते हुए सवाल किया—“क्या यही है ‘मईयां सम्मान’? क्या कानून का राज केवल आम जनता के लिए है या पुलिस भी जवाबदेह बनेगी?”

    पीड़ित दुकानदार ने इस प्रकरण में एसएसपी जमशेदपुर पियूष पांडेय से मिलकर लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है।

    गौरतलब है कि जनवरी 2025 में भी SI विकास कुमार पर सिदगोड़ा क्षेत्र में मारपीट मामले की FIR बदलने और निर्दोषों को फँसाने का आरोप लगा था। भाजपा नेता अंकित आनंद की शिकायत पर राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकार ने जाँच का आदेश दिया था, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के सुपरविजन में निर्दोषों के नाम कांड से हटाए गए थे। राजनीतिक पैरवी के चलते कार्रवाई तब दबा दी गई थी।

    अब पुनः विकास कुमार की कार्यशैली और कानून विरोधी कृत्य ने जमशेदपुर पुलिस की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    दुकानदार को माँ की गालियाँ देते CCTV वीडियो आया सामने दुकानदार ने SSP को दी लिखित शिकायत सिदगोड़ा थाना के SI विकास कुमार का अशोभनीय व्यवहार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिवंगत मंत्री स्व रामदास सोरेन के संस्कार भोज में शामिल हुए विधानसभाध्यक्ष
    Next Article मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल के बीच एमओयू

    Related Posts

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में पृथ्वी दिवस पर छात्रों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.