राष्ट्रीय खेल दिवस पर टिन प्लेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से टिन प्लेट स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो रहे, जबकि जिला उप विकास आयुक्त भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में जिले के लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चार प्रकार की खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। यहाँ चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सांसद विद्युत वरण महतो ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बड़े हों या बच्चे, सभी को खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेल से जीवन सुखमय होता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

