सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक ‘आगाज़-3’ के तीसरे दिन एनएसएस गतिविधियों की जानकारी एवं भजन संध्या का आयोजन

राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक ‘आगाज़-3’ के तीसरे दिन नए विद्यार्थियों को एनएसएस की गतिविधियों से परिचित कराया गया। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवचंद्र झा व पतोतरी माली ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से छात्रों को सामाजिक दायित्व, ग्रामीण विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि किताडीह गांव में विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं और सेवा के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व, देशभक्ति व एकता की भावना का विकास होता है।

इस दौरान विश्वविद्यालय परिसर में शतरंज, कैरम व म्युजिकल चेयर प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं और विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं विवेकानंद ऑडिटोरियम में राधा अष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड की स्नेहिल सोनी ने अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को भक्ति रस में डुबो दिया।

