Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चंपाई के करीबी नेताओं की झामुमो में घर वापसी, सरायकेला की राजनीति में बढ़ी हलचल
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    चंपाई के करीबी नेताओं की झामुमो में घर वापसी, सरायकेला की राजनीति में बढ़ी हलचल

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 13, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला-खरसावां जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का संगठन लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है. शनिवार को कांग्रेस छोड़कर हाल ही में झामुमो में शामिल हुए केपी सोरेन के आवास पर आयोजित मिलन समारोह में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मौजूद रहीं.

     

    इस दौरान आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या-7 के पार्षद परितोष बेज, पूर्व पार्षद ममता बेज और क्षेत्र के चर्चित सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता बीटी दास ने अपने समर्थकों के साथ झामुमो का दामन थाम लिया. राजनीतिक दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि बीटी दास और ममता बेज को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का करीबी माना जाता रहा है.

     

    गौरतलब है कि जब चंपाई सोरेन ने झामुमो छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, तब बीटी दास और ममता बेज भी उनके साथ भाजपा में शामिल हुए थे. हालांकि अब दोनों नेताओं ने पुनः झामुमो में वापसी कर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है.

     

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों और वर्गों के लोग झामुमो से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है, जिसका सकारात्मक प्रभाव जनता के बीच दिखाई दे रहा है.

     

    सांसद ने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है. उन्हें संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी.

     

    केंद्र प्रायोजित योजनाओं के लंबित रहने से जुड़े सवाल पर जोबा माझी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहे हैं. उन्होंने बताया कि नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में मुख्यमंत्री ने झारखंड के लंबित मामलों और योजनाओं को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से अपनी बात रखी है. उन्हें उम्मीद है कि राज्य को जल्द ही लंबित योजनाओं का लाभ मिलेगा.

     

    सांसद ने कांग्रेस छोड़कर झामुमो में शामिल हुए केपी सोरेन की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि एक बड़े राष्ट्रीय दल को छोड़कर झामुमो में शामिल होना उनके राजनीतिक विश्वास और झारखंडी विचारधारा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उनके आने से पार्टी का जनाधार मजबूत हुआ है और आने वाले दिनों में संगठन को इसका लाभ मिलेगा.

     

    वहीं केपी सोरेन ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के बाद जिस तरह विभिन्न वर्गों और समुदायों का समर्थन उन्हें मिल रहा है, वह उत्साहवर्धक है. उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड की अस्मिता, जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी हितों की लड़ाई लड़ने वाली पार्टी है. इसी विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है और अब उनके साथ बड़ी संख्या में लोग भी जुड़ रहे हैं.

     

    पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के करीबी माने जाने वाले बीटी दास ने भी अपनी घर वापसी पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वे चंपाई सोरेन के साथ भाजपा में जरूर गए थे, लेकिन वहां उन्हें अपेक्षित सम्मान और भूमिका नहीं मिली. इसी कारण उन्होंने पुनः अपने पुराने राजनीतिक घर झामुमो में लौटने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि झामुमो में कार्यकर्ताओं को सम्मान और पहचान मिलती है.

     

    कार्यक्रम में अभय झा, संजय कुमार सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे. समारोह के दौरान नए सदस्यों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटमदा में फोटो वॉक का सफल आयोजन, निकॉन इंडिया के विशेषज्ञों ने साझा किए फोटोग्राफी के गुर
    Next Article कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.