Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले “समरसता संकल्प अभियान” की विस्तृत जानकारी दी गई। साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर तक संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय, मानवता, सेवा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज किसी एक समाज के संत नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान पथप्रदर्शक थे। उनका “बेगमपुरा” का दर्शन एक ऐसे समाज की कल्पना करता है, जहां किसी प्रकार का भेदभाव, अन्याय और शोषण न हो और प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन जी सके। उन्होंने सदियों पूर्व समानता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

    उन्होंने बताया कि अभियान के शुभारंभ के अवसर पर 29 जुलाई की संध्या को जमशेदपुर महानगर समेत राज्य एवं देश के मंदिरों में “समरसता दीप महोत्सव” आयोजित किया जाएगा

    इसके साथ ही “कलश वंदन अभियान” के माध्यम से वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी से भरे कलश देशभर के राज्यों, जिलों एवं मंडलों तक पहुंचाए जाएंगे। आगे चलकर 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से वाराणसी तक “संत गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा” निकाली जाएगी। अभियान के अंतर्गत संत संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, समरसता संवाद, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न जनजागरण गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प का मूल आधार संत गुरु रविदास महाराज के विचार हैं। भाजपा का यह अभियान केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, सामाजिक न्याय, राष्ट्रीय एकता एवं विकसित भारत के निर्माण का व्यापक जनआंदोलन है।

    श्री सिन्हा ने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला, मंडल के आयोजन समितियों का गठन किया जा रहा है। जिसमें एक संयोजक एवं चार सह संयोजक की नियुक्ति की गई है।

    प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला कार्यालय मंत्री संजीत चौरसिया भी मौजूद रहे।

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का 'समरसता संकल्प अभियान'
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन
    Next Article क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    Related Posts

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    July 28, 2026

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    July 28, 2026

    झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित: बाबूलाल, अर्जुन मुंडा, चंपाई समेत दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी

    July 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्रेशर मशीन के विरोध में ग्रामीणों का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान

    टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में आज मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस, वन महोत्सव का होगा समापन

    झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति घोषित: बाबूलाल, अर्जुन मुंडा, चंपाई समेत दिग्गजों को मिली अहम जिम्मेदारी

    कवि और कलम के ओपन माइक में गूंजी कविता और शायरी, नई प्रतिभाओं को मिला मंच

    आइसा का बड़ा आरोप: शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ देशभर में दमनात्मक कार्रवाई जारी

    आइसा का आरोप: देशभर में कार्रवाई की जा रही है प्रदर्शनकारी छात्रों पर

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना, परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत: असम में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही काम, 68 मौतें

    ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ का आरोप लगाया, हिरासत में लिए गए युवाओं की रिहाई की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.