Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दोस्ती निभाने गया युवक मौत के सफर पर लौटा, कालाडूंगरी के पास सड़क हादसे में गई जान
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दोस्ती निभाने गया युवक मौत के सफर पर लौटा, कालाडूंगरी के पास सड़क हादसे में गई जान

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोस्ती निभाने गया युवक मौत के सफर पर लौटा, कालाडूंगरी के पास सड़क हादसे में गई जान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कालाडूंगरी के समीप शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांडिल प्रखंड के बंसा गांव निवासी गनत लोहार के पुत्र वैद्यनाथ लोहार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वैद्यनाथ अपने एक मित्र को उसके गांव छोड़ने के लिए कालाडूंगरी आया था। दोस्त को सुरक्षित छोड़ने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी घाघी के समीप पुलिया के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे पुल के नीचे जा गिरी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पुलिया के नीचे युवक और बाइक को गिरा देख घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया और परिजनों को सूचित किया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    कालाडूंगरी के पास सड़क हादसे में गई जान दोस्ती निभाने गया युवक मौत के सफर पर लौटा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवोट की ताकत से वाकिफ हुए युवा, डीबीएमएस कॉलेज में दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान
    Next Article रात की नींद बनी मौत की आगोश, रुतडीह गांव में घर में लगी आग से महिला की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    June 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    June 18, 2026

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.