Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ का मिलन समारोह सह जिला कमेटी चुनाव संपन्न
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ का मिलन समारोह सह जिला कमेटी चुनाव संपन्न

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ का मिलन समारोह सह जिला कमेटी चुनाव संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर।अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ की ओर से शनिवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर पारिवारिक मिलन समारोह सह जिला कमेटी चुनाव का भव्य आयोजन एग्रीको स्थित क्लब हाउस में किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

    इस अवसर पर संपन्न हुए जिला कमेटी चुनाव में अशोक ठाकुर को जिला अध्यक्ष, सविता देवी को महिला जिला अध्यक्ष, अनुज सिन्हा को जिला महासचिव तथा संतोष ठाकुर को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समाज के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

    कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उद्घाटनकर्ता अतिथि श्री विद्युत वरण महतो (सांसद, जमशेदपुर) थे। वरिष्ठ अतिथि के रूप में श्री अभय सिंह एवं समाजसेवी श्री अखिलेश चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती पूर्णिमा साहू (विधायक, पूर्वी जमशेदपुर) शामिल हुईं।

    सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो ने नाई समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने कहा कि नाई समाज को बहुत जल्द अपना भवन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

    कार्यक्रम का संचालन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां कर्पूरी ठाकुर जी के सामाजिक न्याय और समानता के विचारों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया। अंत में समाज की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

    अखिल भारतीय जमशेदपुर नाई संघ ने लोक गायक भिखारी ठाकुर जी की जयंती मनाई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा में 803वें नेत्र शिविर का शुभारंभ, 120 मरीजों की जांच, 40 का ऑपरेशन हेतु चयन
    Next Article केशव रंजन चक्रवर्ती सारस्वत कला साधक शिरोमणी सम्मान’2026 से सम्मानित होंगे

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.