झारखंड कांग्रेस में असंतोष, पांच विधायक दिल्ली जाकर आलाकमान से मिले राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची:झारखंड कांग्रेस में आंतरिक असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के पांच विधायक दिल्ली में डेरा डालकर आलाकमान के समक्ष अपनी नाराजगी रखने के बाद रांची लौट आए हैं। विधायकों ने कहा कि वे व्यक्तिगत शिकायत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की भावनाएं और संगठन की स्थिति से शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने दिल्ली गए थे। विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित अन्य नेताओं से मुलाकात कर मंत्रियों की कार्यशैली, संगठन में समन्वय की…
Author: dhiraj Kumar
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और देशभक्ति के नारे लगाए गए। इस अवसर पर नेताओं ने नेताजी के त्याग, बलिदान और आज़ादी के संघर्ष में उनके योगदान को याद किया तथा युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में…
तुलसी भवन में सरस्वती पूजा सह काव्य कलश के अन्तर्गत मुख पत्र “तुलसी प्रभा” के नये अंक का लोकार्पण राष्ट्र संवाद संवाददाता वसंत पंचमी के अवसर पर प्रात: १०:३० बजे साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में वार्षिक “सरस्वती पूजा” आयोजित किया गया । इस अवसर पर पुरोहित पंडित सतीश झा ने पुरे विधि विधान के साथ पूजा सम्पन्न करवाया । पूजा में संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा जजमान रहे । मौके पर संस्थान के मुखपत्र ‘तुलसी प्रभा’ का नवीन अंक , श्रीमती वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ कृत…
पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को मिला ऋण लाभ, लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम स्वनिधि (PMSVANidhi) योजना के तहत देशभर में एक लाख लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने और ऋण वितरण कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग मानगो नगर निगम एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत पथ विक्रेताओं को दिखाई गई। उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर मानगो नगर निगम एवं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में विशेष शिविरों का आयोजन कर 200 से अधिक पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। इस दौरान…
बागबेड़ा गांधीनगर में यंग बॉयज क्लब की सरस्वती पूजा का भव्य उद्घाटन, ढोलकपुर थीम बनी आकर्षण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:बागबेड़ा गांधीनगर स्थित यंग बॉयज क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन भाजपा ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब सदस्यों ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सरस्वती के दर्शन के लिए पंडाल पहुंचे। इस वर्ष पूजा पंडाल की…
एंजल स्टेप्स प्ले स्कूल, बागुनहातु में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा महोत्सव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:एंजल स्टेप्स प्ले स्कूल, बागुनहातु में 23 जनवरी 2026 को सरस्वती पूजा महोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसमें छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा समारोह से हुई, जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर में छात्रों और अभिभावकों ने भोग समारोह में भाग लिया, जिससे विद्यालय परिसर में भक्तिमय और उत्सवी वातावरण बना रहा।…
मानगो मेयर प्रत्याशी मोमिना बेगम ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर (मानगो):मानगो मेयर प्रत्याशी मोमिना बेगम ने आज आज़ाद नगर रोड नंबर-11, झरना रोड में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोमिना बेगम ने कहा कि उनका उद्देश्य मेयर पद पर खड़े होकर क्षेत्र की अवाम की खिदमत करना है। उन्होंने कार्यालय उद्घाटन में शामिल सभी बहनों और भाइयों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र का परिचय देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पति अंसार…
गौड सेवा संघ के 35वें संकल्प दिवस समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर स्थित आसंगी मैदान में शुक्रवार को गौड सेवा संघ का 35वां संकल्प दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक चंपई सोरेन शामिल हुए। विशिष्ट अतिथियों में मारकंडो महाकुड़, अयोध्या बेहरा, मायाधर बेहरा, गोविंद गौड एवं रंजीत प्रधान उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया तथा बुजुर्गों को शॉल…
जमशेदपुर में धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा, शिक्षण संस्थानों में दिखा उत्साह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। बसंत पंचमी के अवसर पर शहर के स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न इलाकों में स्थापित पंडालों में मां सरस्वती की प्रतिमा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता स्वयं पूजा में शामिल हुईं और विधिवत मां सरस्वती…
कालिकापुर में नेताजी की जयंती मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका।कलिकापुर में डॉक्टर कमल लोचन भकत वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शिक्षक अनुपम कुमार भकत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वां जन्म जयंती ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत की अध्यक्षता में किया गया । सर्वप्रथम गांव के मुखिया श्री बाघराय सोरेन ने नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उसके बाद डॉक्टर हिमांशु कुमार भकत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभिन्न विद्यालयों में किए गए निबंध प्रतियोगिता चित्रांकन प्रतियोगिता के सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया मौके पर कलिकापुर के मुखिया जी एवं ग्राम…
