Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को मिला ऋण लाभ, लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को मिला ऋण लाभ, लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को मिला ऋण लाभ, लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पीएम स्वनिधि (PMSVANidhi) योजना के तहत देशभर में एक लाख लाभार्थियों को क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने और ऋण वितरण कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग मानगो नगर निगम एवं जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति अंतर्गत पथ विक्रेताओं को दिखाई गई।
    उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर मानगो नगर निगम एवं जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी के अंतर्गत विभिन्न बैंकों में विशेष शिविरों का आयोजन कर 200 से अधिक पथ विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिलाया गया। इस दौरान पंजाब नेशनल बैंक, साकची द्वारा 100 से अधिक पथ विक्रेताओं को लगभग 22 लाख रुपये के ऋण हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की गईं, जबकि उत्कर्ष बैंक द्वारा 20 पथ विक्रेताओं को ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया की गई।
    इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब एंड सिंध बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित अन्य बैंकों के माध्यम से भी पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ दिया गया।
    योजना के तहत पथ विक्रेताओं को प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। विभागीय निर्देशानुसार शीघ्र ही पात्र पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
    शिविरों के दौरान संबंधित बैंकों के शाखा प्रबंधक, सीएमएम, सीओ, सीआरपी एवं बड़ी संख्या में लाभुक उपस्थित रहे।

    पीएम स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं को मिला ऋण लाभ लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई गई
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा गांधीनगर में यंग बॉयज क्लब की सरस्वती पूजा का भव्य उद्घाटन, ढोलकपुर थीम बनी आकर्षण
    Next Article तुलसी भवन में सरस्वती पूजा सह काव्य कलश के अन्तर्गत मुख पत्र “तुलसी प्रभा” के नये अंक का लोकार्पण

    Related Posts

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका, 13 जून: संताली भाषा, अलचिकी लिपि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित संताली समर कैंप-2026 का भव्य समापन शनिवार को पावड़ा स्थित माझी परगना माहाल भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाड़ दिशोम देश परगना बैजु मुर्मू ने की। अखिल भारतीय संताली लेखक संघ (आईसवा) झारखंड शाखा एवं अखिल झारखंड संताल शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिले के 354 केंद्रों पर नि:शुल्क संताली शिक्षा दी गई। 22 मई से 10 जून तक चले इस समर कैंप में बच्चों और युवाओं को अलचिकी लिपि, संताली भाषा, साहित्य, अंकगणित एवं संस्कृति का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न केंद्रों के शिक्षकों और प्रखंड समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संताली भाषा, अलचिकी लिपि और संताल संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। संताली विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा इस मुद्दे को सरकार और विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. सत्यनारायण मुर्मू ने समर कैंप के लिए एक हजार अलचिकी अक्षर ज्ञान पुस्तिकाएं दान कीं तथा अगले वर्ष पांच हजार पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन आईसवा के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत मांडी ने किया।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.