Author: dhiraj Kumar

भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से संजीव सिन्हा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत कार्यभार ग्रहण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। संजीव सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से कार्यभार ग्रहण किया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत पार्टी के तमाम वरीय नेतागणों के साथ हजारों कार्यकर्ता इस पल के साक्षी बने।…

Read More

सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में सरस्वती पूजा की धूम राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित सिद्धू _ कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केड़ो में आज शुक्रवार को विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यहां 1982 से मां सरस्वती की पूजा होते आ रही है।इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सहभागिता की व।माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास , दसमत किस्कू, दुलू राम…

Read More

सुभाष जयंती पर मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई पदय़ात्रा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जनसुविधा ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के निमित्त ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रभात फेरी के तौर पर पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क से राममंदिर चौक होते हुए सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। रोड नंबर 7 होते हुए भारत सेवाश्रम स्कूल के नजदीक से पुनः श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क में यह यात्रा समाप्त हुई। कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज…

Read More

नेताजी के नाम पर शानदार मेमोरियल बनना चाहिएः सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्रबोस मैदान, आम बागान में उनके नाम का एक मेमोरियल बनना चाहिए। इस मेमोरियल में लाइट एंड साउंड की व्यवस्था हो। जो लोग जमशेदपुर आएं, वो यहां एक बार जरूरी आएं। नेताजी के जीवन की सभी स्मृतियों को यहां संजो कर रखा जाए। इसके लिए एक भवन भी बने। यहां नेताजी सुभाष चंद्रबोस मैदान, आम बागान में माल्यार्पण करने के बाद सरयू राय ने कहा कि इतना खूबसूरत…

Read More

सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा धूमधाम से संपन्न राष्ट्र संवाद संवाददाता सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, प्रातः ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने पंडित के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने यजमान के रूप में विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न किया। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहां की माता सरस्वती विद्या, कला, ज्ञान और संस्कार की देवी…

Read More

उलीडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:उलीडीह ओपी से करीब 200 मीटर की दूरी पर पिंकी होटल के पास बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उलीडीह रोड नंबर-5 के हयातनगर डिमना बस्ती निवासी सिराजुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर में किराए के मकान में रहकर काम करता था और मूल रूप से छपरा का निवासी था। मृतक के छोटे भाई फयाज आलम ने बताया कि सिराजुद्दीन कांड्रा स्थित स्पेक्ट्रा सुपर एलॉयज लिमिटेड कंपनी में वाहन चालक था।…

Read More

कदमा में कीटजी प्ले स्कूल के नए आउटलेट का उद्घाटन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने काटा फीता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर:जमशेदपुर के कदमा क्षेत्र अंतर्गत बैंक कॉलोनी में कीटजी प्ले स्कूल के नए आउटलेट की शुरुआत की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम के दौरान राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने फीता काटकर प्ले स्कूल के नए आउटलेट का उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में स्कूल प्रबंधन के कई सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया से बातचीत करते हुए कीटजी प्ले स्कूल की संचालिका परमजीत कौर ने बताया कि विद्यालय…

Read More

जमशेदपुर में रची-बसी प्रेम कहानी: सोशल मीडिया पर छा रही अजिताभ बोस निर्देशित मिनी लव सीरीज़ ‘जमशेदपुर इश्क़ और तुम’ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर शहर की गलियों, यादों और पहले प्यार की मासूम भावनाओं को सहेजती मिनी लव सीरीज़ ‘जमशेदपुर इश्क़ और तुम’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा चर्चा में है. यह भावनात्मक और सादगी भरी वेब सीरीज़ मशहूर लेखक सह प्रकाशक अजिताभ बोस के उपन्यास ‘ये बारिश इश्क और तुम’ पर आधारित है, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट का निर्देशन भी किया है. सीरीज़ की कहानी पहले प्यार की कोमल अनुभूतियों के साथ-साथ जमशेदपुर के प्रति गहरे प्रेम व जुड़ाव…

Read More

*राज्यपाल को सरयू राय ने* झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक “ का प्रारूप सौंपा राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विधानसभा के आगामी बजट सत्र-2026 में एक ग़ैर सरकारी विधेयक के रूप में “झारखंड भू-विरासत (जीवाश्म) विधेयक “ पेश करने वाले हैं। यह विधेयक धन विधेयक होगा। सरयू राय ने बताया कि संवैधानिक प्रावधान है कि धन विधेयक को विधानसभा में पेश करने के पहले इस पर राज्यपाल की मंज़ूरी आवश्यक होती है। इसलिए विधेयक का प्रारूप बुधवार को झारखंड के राज्यपाल को उन्होंने सौंपा और अनुरोध किया कि इसे पेश करने की अनुमति प्रदान करें। राज्यपाल…

Read More

टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने झारखंडवासी एकता मंच द्वारा आयोजित होने वाले विशाल टुसू मेला की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंगलवार को बिष्टूपुर स्थित रीगल मैदान का दौरा किया। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सांसद ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले लोग बिना किसी परेशानी के उत्सव का आनंद ले सकें। उन्होंने कहा…

Read More