Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलीडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उलीडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 23, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उलीडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:उलीडीह ओपी से करीब 200 मीटर की दूरी पर पिंकी होटल के पास बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उलीडीह रोड नंबर-5 के हयातनगर डिमना बस्ती निवासी सिराजुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर में किराए के मकान में रहकर काम करता था और मूल रूप से छपरा का निवासी था।

    मृतक के छोटे भाई फयाज आलम ने बताया कि सिराजुद्दीन कांड्रा स्थित स्पेक्ट्रा सुपर एलॉयज लिमिटेड कंपनी में वाहन चालक था। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उलीडीह इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सिराजुद्दीन को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक के चार बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

    अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर उलीडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में कीटजी प्ले स्कूल के नए आउटलेट का उद्घाटन, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने काटा फीता
    Next Article सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की पूजा धूमधाम से संपन्न

    Related Posts

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    October 22, 2026

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    October 22, 2026

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिमरिया विधायक के पहल पर सीसीएल क्षेत्र की सड़कों पर बनेगा डायवर्सन और लेन ऑगमेंटेशन, प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश

    गांव की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तभी सशक्त होगा देश: डॉ. पूनम सिंह

    जादूगोड़ा में HCL के CSR फंड में बड़ा खेल : 1000 लीटर की टंकी पर लाल पेंट से लिखा 1500, लाखों का घपला उजागर

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से संवाद कर युवाओं ने समझी लोकतंत्र की कार्यप्रणाली

    शादी का वादा निभाएं, पहले आत्मनिर्भर बनें युवा : आनंदीबेन पटेल

    विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिलेगी गति: केशव प्रसाद मौर्य

    सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा को दी विदाई, ‘आसछे बोछोर आबार होबे’ के जयकारों से गूंजा माहौल

    गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

    यूसिल की करोड़ों की सुरक्षा बेअसर, छह महीने में दूसरी बार चोरी

    कोकदा में खूनी संघर्ष, एक ही परिवार पर दो बार हमला; तीन गंभीर घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.