Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 17, 2026Updated:June 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    16 साल  तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    जमशेदपुर: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टाटा जू) की 16 वर्षीय अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन हो गया। उम्र संबंधी समस्याओं और बीमारी के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। उसके निधन से वन्यजीव प्रेमियों और टाटा जू प्रबंधन में शोक का माहौल है।

    जोया का जमशेदपुर और टाटा जू से विशेष जुड़ाव रहा। उसे महज छह माह की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया से भारत लाया गया था। उसके साथ जम्बो और एड नामक दो अन्य अफ्रीकी शेर भी लाए गए थे। शांत और चंचल स्वभाव की वजह से जोया जल्द ही पर्यटकों की पसंदीदा बन गई थी। जू कर्मियों के अनुसार, अपने 16 वर्षों के प्रवास के दौरान वह सभी की प्रिय रही और लाखों लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

    सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कराया गया पोस्टमार्टम
    जोया के निधन के बाद टाटा जू प्रबंधन ने इसकी सूचना जमशेदपुर वन प्रमंडल की डीएफओ शबा आलम अंसारी और जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. समरजीत मंडल को दी। इसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम कराया गया।

    बरेली भेजा जाएगा बिसरा, मौत के कारणों की होगी वैज्ञानिक जांच
    जोया की मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के दौरान बिसरा सुरक्षित रखा गया है। इसे जांच के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई), बरेली भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद टाटा जू परिसर में ही पूरे सम्मान के साथ जोया का अंतिम संस्कार किया गया।

    जोया के निधन के साथ ही जमशेदपुर ने अपने सबसे पुराने और प्रिय वन्यजीव साथियों में से एक को खो दिया है। 16 वर्षों तक पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही यह अफ्रीकी शेरनी अब सिर्फ यादों में रह गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर
    Next Article खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    Related Posts

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    October 13, 2026

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    October 13, 2026

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    October 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत किसी की कीमत पर नहीं, दुनिया के साथ और उसके लिए विकास करता है: मोदी

    Modern surfaces and incaspinaustralia.com items for home interiors

    लखीमपुर खीरी और बहराइच में तेंदुए का हमला, दो बच्चों की मौत

    राहुल ने विपक्षी सांसदों को चाय पर बुलाया, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तय होगी नई रणनीति

    Sonnige Vibes von Meeresbrisen bis https://fiery-plays.de durch pure Energie

    दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी याचिकाएं सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होंगी: प्रधान न्यायाधीश न्यायालय प्रदर्शन याचिकाएं

    Kiemelkedő nyerési lehetőségek a profi sportfogadók számára, a https://bet-matches.com kínálatában rejlenek

    सीजेपी के बाद अब मक्खी जनता पार्टी की हुई एंट्री, सीजेआई की टिप्पणी से मिला आइडिया, बना डिजिटल मंच

    पीलीभीत में रामलीला मेले के हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत

    ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ में सनी देओल का दमदार अवतार, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.