सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में सरस्वती पूजा की धूम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित सिद्धू _ कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केड़ो में आज शुक्रवार को विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा श्रद्धा व भक्ति के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। यहां 1982 से मां सरस्वती की पूजा होते आ रही है।इस अवसर पर विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से भर गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सहभागिता की व।माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की।
पूजा कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य बनवारी दास , दसमत किस्कू, दुलू राम सरदार ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस विद्यालय में 44 सालों से पूजा होते आ रही है। यह दिन विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझने और ज्ञानार्जन के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय में सांस्कृतिक एवं धार्मिक माहौल देखने को मिला। पूजा के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।कार्यक्रम को सफल बनने में प्राचार्य बनवारी दास, जयति मुंडा सुशील कुमार ,मुरारी मोहन भक्त, दुलू राम सरदार, रजनी कांत महतो, अर्धेंदु कुंभकार, आशा महतो, राजन मुर्मू। सुबोध कुमार मुंडा, दसमत किस्कू, सुरजीत कुमार महतो , तारा पदों गोप,अहम योगदान
दिया।

