Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से संजीव सिन्हा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत कार्यभार ग्रहण
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से संजीव सिन्हा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत कार्यभार ग्रहण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से संजीव सिन्हा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत कार्यभार ग्रहण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। संजीव सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष पद पर शुक्रवार को भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से कार्यभार ग्रहण किया। साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा को विधिवत कार्यभार ग्रहण कराया। समारोह में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत पार्टी के तमाम वरीय नेतागणों के साथ हजारों कार्यकर्ता इस पल के साक्षी बने। निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने संजीव सिन्हा को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अध्यक्षीय कुर्सी पर आसीन कराया तथा लड्डू खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं, पुरोहितों के द्वारा स्वास्ति वाचन एवं विधिपूर्वक पूजन कर कार्यालय प्रवेश कराया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम और भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा।

    इस अवसर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि भाजपा आज जिन ऊंचाइयों पर पहुंची है, वह लाखों कार्यकर्ताओं के समर्पण और अथक परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के संगठनात्मक योगदान की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि संजीव सिन्हा नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।

    वहीं, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भाजपा में लोकतांत्रिक पद्धति के तहत संगठनात्मक दायित्वों में परिवर्तन होता रहता है। उन्होंने संजीव सिन्हा को कुशल और कर्मठ सिपाही बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अध्यक्षीय कार्यकाल संगठन के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणादायी सिद्ध होगा।

    वहीं, जमशेदपुर महानगर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि भाजपा में पद नहीं बल्कि दायित्व की परंपरा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती और विस्तार देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान और हित सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी और अनुशासन के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया। संजीव सिन्हा ने शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के प्रेम और आशीर्वाद के सदैव ऋणी रहेंगे।

    इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, रामबाबू तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, नीरज सिंह, डॉ राजीव, मनोज सिंह, मिथिलेश सिंह यादव, कल्याणी शरण, राजन सिंह, योगेश मल्होत्रा, कुलवंत सिंह बंटी, रीता मिश्रा, जटाशंकर पांडेय, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, पप्पू सिंह, विजय तिवारी, मनोज राम, शांति देवी, कृष्णा शर्मा काली, संजीव कुमार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, अखिल सिंह, उज्जवल सिंह, संजीत चौरसिया, किशोर ओझा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, सागर राय, पोरेश मुखी, रमेश बास्के, हलदर नारायण, धर्मेंद्र प्रसाद, मंडलाध्यक्ष आनंद कुमार, अमित मिश्रा, सुरज कुमार साह, जुगनू वर्मा, हन्नु जैन, पप्पू उपाध्याय, रितेश झा, विकास शर्मा, कुमार अभिषेक, रंजीत कुमार सिंह, बापन बनर्जी, युवराज सिंह जुगनू, रंजीत कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, बिनोद राय, मारुति नंदन पांडेय, प्रशांत पोद्दार, अश्विनी तिवारी, हलधर दास, अजीत सिंह, सुदीप कुमार, दीपक पाल, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो, रामप्रसाद जायसवाल, शैलेश गुप्ता, चिंटू सिंह, लकी सिंह, रीना चौधरी, काजू सांडिल, सुशील पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    भारतीय संस्कृति एवं सनातन रीति रिवाज से संजीव सिन्हा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष के रूप में किया विधिवत कार्यभार ग्रहण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में सरस्वती पूजा की धूम
    Next Article पोटका में सरस्वती पूजा की धूम, विधायक संजीव सरदार ने दर्जनभर पंडालों का किया उद्घाटन

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.