मानगो मेयर प्रत्याशी मोमिना बेगम ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर (मानगो):मानगो मेयर प्रत्याशी मोमिना बेगम ने आज आज़ाद नगर रोड नंबर-11, झरना रोड में अपने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोमिना बेगम ने कहा कि उनका उद्देश्य मेयर पद पर खड़े होकर क्षेत्र की अवाम की खिदमत करना है। उन्होंने कार्यालय उद्घाटन में शामिल सभी बहनों और भाइयों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने क्षेत्र का परिचय देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पति अंसार खान वर्षों से जनता के बीच रहकर सड़क, नाली, पानी, बिजली, स्ट्रीट लाइट और ट्रांसफार्मर जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए काम करते रहे हैं।
वहीं अंसार खान ने कहा कि सीट आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी पत्नी मोमिना बेगम को प्रत्याशी बनाया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि जैसे वे स्वयं जनता के बीच रहकर काम करते रहे हैं, वैसे ही मोमिना बेगम भी क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से उठाएंगी।
उद्घाटन समारोह में रशीद पठान, हाजी अब्दुल, लतीफ इमाम उल हक, हिना खान, सरिया खान, अंशरा खानम, अबराम खान, आयशा खान, फायदा खानम, फैज खान, फरीद खान, नेहा बेगम, नफीसा बेगम, एलिजा शेख, रुकैया खातून, शहजादी, गुड़िया, सुमैया, मसरत खान, बुशरा खान, दुआ खान, जिदान खान, शाहजमा खान, मोहम्मद हसन, डॉक्टर रईस खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

