Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह में वज्रपात का कहर: खेत में काम कर रहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल, एक को मामूली चोट

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत धनायडीह पंचायत के गुरो गांव में शनिवार को वज्रपात की घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों के बीच चिंता का माहौल बन गया।

    जानकारी के अनुसार गुरो गांव की बसंती देवी, कामता देवी, रध्या देवी और देवंती देवी शनिवार को खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए चारों महिलाएं अपने-अपने घर की ओर लौटने लगीं। बताया जाता है कि जब वे बसंती देवी के घर के समीप पहुंचीं, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और चारों महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं।

    वज्रपात की चपेट में आने से देवंती देवी को हल्की चोटें आईं, जबकि बसंती देवी, कामता देवी और रध्या देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों गंभीर रूप से घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है, जबकि देवंती देवी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

    घटना के बाद गांव में दहशत और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दौरान खेतों और खुले स्थानों में काम करना काफी जोखिम भरा हो जाता है। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जानकारी ली जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेगूससराय में तीन थानाध्यक्षों की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने माँ दिउड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि की कामना

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.