कालिकापुर में नेताजी की जयंती मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका।कलिकापुर में डॉक्टर कमल लोचन भकत वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शिक्षक अनुपम कुमार भकत ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वां जन्म जयंती ग्राम प्रधान सुबल चंद्र भकत की अध्यक्षता में किया गया । सर्वप्रथम गांव के मुखिया श्री बाघराय सोरेन ने नेताजी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उसके बाद डॉक्टर हिमांशु कुमार भकत के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विभिन्न विद्यालयों में किए गए निबंध प्रतियोगिता चित्रांकन प्रतियोगिता के सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया मौके पर कलिकापुर के मुखिया जी एवं ग्राम प्रधान ने भाषण दिए तथा स्वर्गीय कुमुद रंजन भकत को धन्यवाद दिए कि उन्होंने कुर्सी टेबल टेबल क्लॉथ प्रशस्ति पत्र नेताजी द्वारा उपयोग किए गए सभी वस्तुओं को सहेज कर रखे हैं। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनुपम कुमार भकत ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विनीत कुमार भकत ने किया। नेताजी अकादमी कलिकापुर के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्री हरेश भकत द्वितीय स्थान सालखू मुर्मू तृतीय स्थान अंजलि मुर्मू, चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भूपेश भकत, द्वितीय स्थान दिवाकर भकत, तृतीय स्थान मनीषा कैवत, उत्क्रमित उच्च विद्यालय कलिकापुर के चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रमेश भकत, द्वितीय स्थान सरिता सोरेन तृतीय स्थान भाग्यश्री भकत, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान झंटू गोप, द्वितीय स्थान काकोली भकत , तृतीय स्थान जगघात्री भकत। नेताजी सुभाष चंद्र उच्च विद्यालय के निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पूजा कैवत, द्वितीय स्थान दीपाली मुर्मू, तृतीय स्थान विश्वनाथ हांसदा, चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस धल, द्वितीय स्थान कोयल कैवत, तृतीय स्थान रूपा सरदार। मौके पर विनीत भकत, विवेक भकत तनुश्री भकत, पल्लवी भकत, दीपाली भकत, शिऊली भकत, वर्षा भकत, सुभजित भकत, मृणाल भकत, अंजलि भकत, शिल्पी भकत।

