
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस कार्यालय सभागार में ग्रामीण क्षेत्र की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी पुलिस उपाधीक्षकों एवं थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, वारंट एवं कुर्की का निपटारा, पासपोर्ट सत्यापन और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की समीक्षा की गई। साथ ही अवैध हथियार तस्करों एवं ड्रग्स पेडलरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा CCTNS, ICJS और e-Sakshya की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए घाटों और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने तथा आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

