Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    देहरादून में राष्ट्रीय मंच पर कथक की शानदार प्रस्तुति, जांजगीर और चांपा का बढ़ाया मान

    सुनील चिंचोलकर
    जांजगीर, छत्तीसगढ़। प्रदेश की उभरती हुई कथक नृत्यांगना अनन्या तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जांजगीर-चांपा जिले का गौरव बढ़ाया है। देहरादून में कथक संस्कृति द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता” में अनन्या ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्णिम सफलता हासिल की।

    देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए प्रतिभागियों के बीच हुई कड़ी प्रतिस्पर्धा में अनन्या ने अपनी उत्कृष्ट कथक प्रस्तुति, भाव-भंगिमा, लय एवं तकनीकी दक्षता से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। उनकी मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों की भी भरपूर सराहना अर्जित की।
    अनन्या, फणीश तिवारी एवं अन्नपूर्णा तिवारी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय तथा पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का वातावरण है। नगरवासियों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

    अनन्या विगत चार वर्षों से सुभाष चंद्र यादव के मार्गदर्शन में नूपुर नृत्य संस्थान, चांपा में कथक की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। यह संस्थान प्रसिद्ध रायगढ़ घराने की समृद्ध परंपरा से जुड़ा हुआ है। वर्तमान में वे हसदेव पब्लिक स्कूल, चांपा में कक्षा 9वीं की छात्रा हैं।
    राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त इस सफलता ने न केवल अनन्या की प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है, बल्कि जांजगीर-चांपा जिले और विद्यालय का नाम भी देशभर में गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

    देहरादून में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद सम्मान ग्रहण करतीं अनन्या तिवारी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन
    Next Article झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    Related Posts

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    July 13, 2026

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    करंडीह फाटक के पास अवैध जुआ का अड्डा सक्रिय, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    बढ़ते अपराध और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सांसद विद्युत वरण महतो ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

    कांग्रेस की लोकसभा स्तरीय समीक्षा बैठक में संगठन मजबूती और एसआईआर में सक्रिय सहयोग पर जोर

    बिष्टुपुर राम मंदिर से इस्कॉन द्वारा आयोजित भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर रथ को अंतिम रूप देते कारीगर एवं आयोजन समिति के सदस्य।

    जमशेदपुर सिविल डिफेंस की एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों का हुआ अभ्यास

    जमशेदपुर में पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने टैंगो मोबाइल, पीसीआर, शक्ति कमांडो और क्यूआरटी जवानों को किया ब्रीफ

    क्या किसी दल की विरासत बनकर रह गए शहीद रति लाल महतो?

    राष्ट्र संवाद की खबर का असर: एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने गालूडीह ओर घाटशिला थाना का औचक निरीक्षण कर कड़ी फटकार लगाई

    पूर्वी सिंहभूम में 1.04 लाख से अधिक मलेरिया जांच, 1,895 संक्रमित; 6 मौतें, प्रशासन ने तेज किया अभियान

    भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने निरसा विधायक अरूप चटर्जी को 2 करोड़ रुपये का भेजा कानूनी नोटिस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.