Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में होगा मेले का आयोजन, छऊ नृत्य कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका : रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य पर कोल्हान के सबसे प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला का शुभारंभ 15 जून से मुक्तेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में होगा। मेले के आयोजन से पूर्व क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। पारंपरिक पूजा-अर्चना के बाद हरिणा मंदिर से भोक्ताडांग लेकर मंदिर समिति के सदस्य एवं ग्रामीण गांव-गांव जाकर लोगों को मेले में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं। शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण एवं मंदिर के पुजारी गाजे-बाजे के साथ भोक्ताडांग लेकर पोटका विधायक संजीव सरदार के आवास उदाल गांव पहुंचे, जहां उनकी अनुपस्थिति में परिजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ भोक्ताडांग का स्वागत किया।

     

    दशकों पुरानी परंपरा निभा रही मंदिर समिति

     

    उदाल गांव पहुंचने पर विधायक आवास में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के मुख्य पुजारी सह ग्राम प्रधान बज्रांकन दंडपात ने बताया कि मेले के शुभारंभ से तीन-चार दिन पूर्व भोक्ताडांग लेकर क्षेत्र के प्रमुख गांवों का भ्रमण किया जाता है और ग्रामीणों को मेले में आने के लिए आमंत्रित किया जाता है। उन्होंने कहा कि यह परंपरा दशकों से चली आ रही है और आज क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है। इस दौरान विकास पंडा, लखी नायक, पोलटू सरदार, टेकेन दंडपात, लालमोहन पंडा, जवाहर लाल नायक, तरुण सरदार, देव पालित, पिंटू नायक समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

     

    छऊ नृत्य से हुई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत

     

    शनिवार को हरिणा गांव में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। बज्रांकन दंडपात ने बताया कि 14 जून को गोरियाभार, जामडाली एवं निशाघोट तथा 15 जून को पातभोक्ता के साथ विधिवत मेले का शुभारंभ होगा। यह मेला 20 जून तक चलेगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामीणों से मेले में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।

     

    विधायक ने संस्कृति संरक्षण और सफल आयोजन का दिया संदेश

     

    मौके पर विधायक संजीव सरदार ने हरिणा मेला को कोल्हान की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन हमारी परंपराओं, लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हरिणा मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है। विधायक ने मंदिर समिति, ग्रामीणों और युवाओं से मेले के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा आने वाली पीढ़ियों तक इस गौरवशाली परंपरा को संरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की संस्कृति और आस्था से जुड़े आयोजनों के संरक्षण एवं विकास के लिए उनका सहयोग आगे भी जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार
    Next Article टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    Related Posts

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    October 17, 2026

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    October 17, 2026

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलू पूजा : दक्षिण भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा

    सोशल मीडिया पर पाबंदी से सुधरेगा बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य या बढ़ेंगी मुश्किलें?

    दशहरा विशेषः 20 अक्टूबर 2026

    राष्ट्रीय स्कूल गेम्स के लिए विश्वनाथ के ७ जूडो खिलाड़ियों का चयन

    जरूली स्टेशन के पास मालगाड़ी का डिब्बा बेपटरी, दो घंटे बाधित रहा रेल परिचालन

    महासप्तमी पर बहरागोड़ा के पूजा पंडालों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    विधायक संजीव सरदार ने कई दुर्गापूजा पंडालों का किया उद्घाटन

    सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    विजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.