राष्ट्र संवाद संवाददाता
टाटानगर में राज दीदी का होगा दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम
टाटानगर में विश्वविख्यात ट्रांसफॉर्मेशनल स्पीकर एवं नारी रत्न श्रीमती राजेश्वरी जी मोदी (राज दीदी) के मार्गदर्शन में दो दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नारायण रेकी सत्संग परिवार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य हर व्यक्ति को तन, मन, धन एवं संबंधों से स्वस्थ और समृद्ध बनाकर सतयुग के मूल्यों का पुनः जागरण करना है।
कार्यक्रम विवरण:
– 4 जुलाई 2026, शनिवार – _Radiant Stars_, स्थान:चेंबर भवन , टाटानगर
– 5 जुलाई 2026, रविवार – _कुबेर का खजाना_, स्थान: नरभेराम स्कूल टाटानगर
संस्था की संस्थापिका पूजनीय राज दीदी “इन गिविंग वी वीलीव” के सिद्धांत पर कार्य करती हैं। नारायण रेकी सत्संग परिवार 13 अप्रैल 2021 से 24×7 निरंतर ऑनलाइन प्रार्थना एवं मानव कल्याण के कार्यों में समर्पित है।
आयोजकों ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और हर जीवन में उन्नति, प्रगति एवं सफलता का प्रकाश फैलाने का प्रयास किया जाएगा। शहरवासियों के लिए यह सुनहरा अवसर है।

