Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की

    पुरस्कार राशि ₹1 लाख जनकल्याण हेतु दान करने की घोषणा

    जमशेदपुर, 24 जनवरी. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल के सफल आयोजन पर आयोजन समिति को पत्र लिखकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं. उन्होंने प्रथम जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल को एक सुंदर, सुव्यवस्थित और अत्यंत सार्थक साहित्यिक आयोजन बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की.
    झारखंड पर लिखित पुस्तकों को पुरस्कार प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए हरिवंश ने पुरस्कार राशि के उपयोग को लेकर एक अनुकरणीय और समाजोपयोगी सुझाव दिया है.

    उन्होंने कहा कि यदि इस राशि का उपयोग झारखंड के कोल्हान क्षेत्र के किसी सुदूरवर्ती गाँव में छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय आयोजन के रूप में किया जाए, तो इसका प्रभाव दूरगामी और अत्यंत सकारात्मक होगा. अपने सुझाव में श्री हरिवंश ने खेलकूद प्रतियोगिता, स्थानीय सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सामूहिक भोजन व्यवस्था तथा साहित्य से प्रेरक संवादात्मक कार्यक्रमों को शामिल करने की बात कही. उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार पुरस्कार राशि का उपयोग किए जाने से झारखंड और जमशेदपुर में भविष्य में और भी उच्च स्तर के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का मार्ग प्रशस्त होगा.

    आयोजन समिति की ओर से संदीप मुरारका ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि “हरिवंश जी के इस संवेदनशील एवं दूरदर्शी निर्णय का हम तहेदिल से स्वागत करते हैं. पुरस्कार चयन समिति में शामिल सदस्यों संजय मिश्र, भवानंद झा, उत्तम नाथ पाठक, गणेश मेहता, जयप्रकाश राय, बृजभूषण सिंह एवं उदित अग्रवाल के साथ विमर्श कर आयोजन के प्रारूप को अंतिम रूप देगी.

    उन्होंने आगे बताया कि 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के अवसर पर कोल्हान क्षेत्र के ग्रामीण अंचल राजनगर में स्थित भीमखांदा, जो एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत स्थल भी है, वहाँ इस जनोपयोगी साहित्यिक-सांस्कृतिक आयोजन को प्रस्तावित किया जा सकता है.

    उपसभापति राज्यसभा हरिवंश ने जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मुक्तकंठ से सराहना की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकड़वा सच अपनों से शिकायत: देव
    Next Article फर्जी शिकायतों पर दंड न होने से असंतुलन का खतरा: सवर्ण महासंघ

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.