Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केंद्रीय एजेंसियां, सियासत और संवैधानिक मर्यादा देवानंद सिंह 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय सरायकेला-खरसावां संवाद की अदालत संवाद विशेष हजारीबाग

    केंद्रीय एजेंसियां, सियासत और संवैधानिक मर्यादा देवानंद सिंह 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मतदाता सूची पर सियासत
    नेपाल की राजनीति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    केंद्रीय एजेंसियां, सियासत और संवैधानिक मर्यादा देवानंद सिंह

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बीच टकराव ने एक बार फिर देश की राजनीति में केंद्रीय जांच एजेंसियों की भूमिका को बहस के केंद्र में ला दिया है। इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) के दफ्तर पर ईडी की छापेमारी के दौरान ममता बनर्जी का स्वयं वहां पहुंचना, एजेंसी के काम में हस्तक्षेप के आरोप और फाइलें व मोबाइल साथ ले जाने जैसे घटनाक्रम अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुके हैं। अदालत की शुरुआती टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि वह इस पूरे घटनाक्रम को सामान्य राजनीतिक विरोध से अलग, संस्थागत मर्यादाओं के उल्लंघन के रूप में देख रही है।

    ममता बनर्जी का तर्क है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार विपक्षी दलों को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। यह आरोप नया नहीं है और देश के कई गैर-भाजपा शासित राज्यों में यह भावना लगातार सामने आती रही है। दूसरी ओर, केंद्र और जांच एजेंसियों का दावा है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के दायरे में है और भ्रष्टाचार के मामलों में राजनीतिक पद या हैसियत किसी को ढाल नहीं दे सकती। यही टकराव लोकतंत्र में सत्ता और संस्थानों के बीच संतुलन की सबसे बड़ी कसौटी बन जाता है।

    इतिहास बताता है कि केंद्रीय एजेंसियों से सीधी भिड़ंत का रास्ता अक्सर सियासी तौर पर भारी पड़ा है। बिहार में मुख्यमंत्री रहते लालू प्रसाद यादव ने जब सीबीआई जांच को राजनीतिक साजिश बताया, तब भी कानून की प्रक्रिया रुकी नहीं और अंततः गिरफ्तारी व सजा का सामना करना पड़ा। दिल्ली में मुख्यमंत्री रहते अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नोटिसों की अनदेखी की, जिसका नतीजा उनकी गिरफ्तारी और लंबे समय तक जेल में रहने के रूप में सामने आया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी अदालतों से राहत की उम्मीद में एजेंसी के समन को हल्के में लिया, लेकिन अंततः उन्हें भी गिरफ्तारी झेलनी पड़ी। इन तीनों उदाहरणों में साझा बात यही रही कि राजनीतिक टकराव ने कानूनी मुश्किलों को कम नहीं, बल्कि और गहरा किया।

    ममता बनर्जी की स्थिति इसलिए भी अहम है क्योंकि वे पिछले डेढ़ दशक से बंगाल की राजनीति की सबसे प्रभावशाली चेहरा रही हैं। 2011 में वामपंथी किले को ध्वस्त करने के बाद 2021 में तीसरी बार सत्ता में लौटना उनकी राजनीतिक ताकत का प्रमाण है। अब 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा पूरी ताकत झोंक चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लगातार दौरों ने चुनावी माहौल को तीखा बना दिया है। ऐसे समय में केंद्रीय एजेंसियों से टकराव ममता के लिए राजनीतिक सहानुभूति भी पैदा कर सकता है, लेकिन अगर अदालत का रुख प्रतिकूल हुआ तो यही टकराव उनकी सबसे बड़ी कमजोरी भी बन सकता है।

    लोकतंत्र में निर्वाचित सरकारों की आलोचना और विरोध का अधिकार जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी जांच एजेंसियों की कार्यवाही में संवैधानिक मर्यादा का पालन। सड़कों पर या छापेमारी के दौरान सीधी भिड़ंत संस्थानों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है और राजनीतिक संदेश भले मजबूत हो, कानूनी स्थिति कमजोर कर देती है। अंततः फैसले अदालतों में होते हैं, न कि राजनीतिक मंचों पर।

    इस पूरे घटनाक्रम का सार यही है कि ममता बनर्जी के सामने अब राजनीतिक संघर्ष से अधिक संवैधानिक संयम की परीक्षा है। इतिहास गवाह है कि केंद्रीय एजेंसियों से ‘पंगा’ लेने का अंजाम अक्सर सत्ता में बैठे नेताओं के लिए कठिन रहा है। बंगाल की राजनीति का भविष्य जनता तय करेगी, लेकिन कानून के साथ टकराव में धैर्य और दूरी ही अब तक सबसे सुरक्षित रास्ता साबित हुई है।

    केंद्रीय एजेंसियां सियासत और संवैधानिक मर्यादा देवानंद सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिक्षा रोजगार का टिकट नहीं, जीवन का दर्शन बने -ललित गर्ग-
    Next Article कड़वा सच अपनों से शिकायत: देव

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.