Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीओ मनोज कुमार व बिरसानगर थाना प्रभारी की सतर्कता से 2B सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सीओ मनोज कुमार व बिरसानगर थाना प्रभारी की सतर्कता से 2B सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम

    सीओ मनोज कुमार व बिरसानगर थाना प्रभारी की सतर्कता से 2B सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। हत्या के आरोप में जेल से बाहर आए भूमाफिया एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। बिरसानगर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास के पास स्थित 2B सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर जमीन कारोबार की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, समय रहते अंचल अधिकारी (सीओ) मनोज कुमार और बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार को इसकी जानकारी मिल गई, जिससे भूमाफियाओं के मंसूबों पर पानी फिर गया।

    सूचना मिलते ही सीओ मनोज कुमार ने स्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच की। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद से क्षेत्र में यह चर्चा है कि भूमाफिया लगातार इलाके का चक्कर लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूमाफिया करोड़ों रुपये मूल्य की सरकारी जमीन को अवैध रूप से प्लॉटिंग कर बेचने में लगे हुए हैं। जिस जमीन पर पहले सरकारी जमीन का बोर्ड लगा हुआ था, उसी जमीन को प्लॉट में तब्दील कर बिक्री किए जाने की बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं, तालाब जैसी सार्वजनिक संपत्तियों को भी भरकर निजी जमीन बताकर बेचने का आरोप है।

    सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतने बड़े पैमाने पर चल रहे इस अवैध जमीन कारोबार को आखिर किसका संरक्षण प्राप्त है। स्थानीय नेताओं की चुप्पी भी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

    स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस पूरे प्रकरण से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं।

    सीओ मनोज कुमार व बिरसानगर थाना प्रभारी की सतर्कता से 2B सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकैरव गांधी अपहरण मामले में भाजपा प्रतिनिधिमंडल की एसएसपी से मुलाकात
    Next Article मैक्सी फेयर 2026 के विजेताओं की घोषणा, दो दिनों तक प्रतिभा और उत्साह का संगम

    Related Posts

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    August 3, 2026

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    August 3, 2026

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पश्चिम बंगाल: एसटीएफ ने हावड़ा से जैश के आतंकवादी हमीम मंडल के संदिग्ध सहयोगी को किया गिरफ्तार

    कर्नाटक मंत्रिपरिषद का विस्तार आज, 20 मंत्री लेंगे शपथ

    वित्त मंत्री ने लोकसभा में बैंककार बही साक्ष्य विधेयक पेश किया

    केरल के रबर क्षेत्र में रम्बूटान फल किसानों के लिए बना उम्मीद की नई रोशनी

    जयदा शिव मंदिर में गूंजा हर-हर गंगे का जयघोष, सुवर्णरेखा तट पर पहली बार भव्य गंगा महाआरती का आयोजन

    एमजीएम थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 88 लीटर शराब समेत भारी मात्रा में सामान जब्त

    धर्मक्षेत्र की पुनर्खोज: इतिहास, पुरातत्व और सत्य की तलाश

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.