मैक्सी फेयर 2026 के विजेताओं की घोषणा, दो दिनों तक प्रतिभा और उत्साह का संगम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के फुटबॉल ग्राउंड में 17 व 18 जनवरी 2026 को आयोजित 46वीं मैक्सी फेयर (मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ एक्सएलआरआइ) ने शहरवासियों को दो दिनों तक रंग-बिरंगे उत्सव में डुबो दिया। बच्चों, युवाओं और परिवारों की सक्रिय भागीदारी के साथ यह मेला प्रतिभा, रचनात्मकता और सामुदायिक एकता का शानदार मंच बना।

पहले दिन (17 जनवरी) के प्रमुख परिणाम:
सा रे गा मा पा प्रतियोगिता में 7–12 वर्ष वर्ग में आरवी पांडे विजेता व अनुराग चटर्जी उपविजेता रहे। 13–17 वर्ष वर्ग में अद्रिजा चटर्जी विजेता व अर्नव भारद्वाज उपविजेता बने, जबकि 18 वर्ष से अधिक वर्ग में अंशुमन कर विजेता और रितम दत्ता उपविजेता रहे।
मास्टरशेफ में प्रतिमा साहू ने प्रथम स्थान तथा विष्णु महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 5–8 वर्ष वर्ग में अथर्व गुप्ता विजेता और काव्या अग्रवाल उपविजेता, जबकि 9–12 वर्ष वर्ग में अराना कर विजेता व आयेशा फातिमा उपविजेता रहीं।
इसके अलावा मिस्टर जमशेदपुर का खिताब दीपक कुमार और मिस जमशेदपुर का खिताब मेधा ओझा ने जीता।
दूसरे दिन (18 जनवरी) के प्रमुख परिणाम:
आर्ट अटैक में 5–10 वर्ष वर्ग में श्रीजोनी घोष प्रथम व आरुषि द्वितीय, जबकि 11–15 वर्ष वर्ग में त्रिशा प्रथम और वैभवी द्वितीय रहीं।
डांस मेनिया में 7–14 वर्ष सोलो वर्ग में किंजल विजेता और अनन्या उपविजेता रहीं, ग्रुप वर्ग में माइटी क्रू विजेता रहा। 15–25 वर्ष सोलो वर्ग में समृद्धि विजेता और समीर प्रथम उपविजेता बने, जबकि ग्रुप वर्ग में टीम वॉयड ने जीत हासिल की।
बॉलीवुड ट्रिविया नाइट में आदित्य बेसरा, पियू चटर्जी और अर्शित की टीम विजेता बनी, जबकि हर्षदीप सिंह भाटिया और राजदीप भाटी की टीम उपविजेता रही।
दोनों दिनों मास्टरशेफ, फैंसी ड्रेस, फैशन शो, आर्ट, डांस और ट्रिविया जैसी प्रतियोगिताओं ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। मैक्सी फेयर 2026 जमशेदपुर के लिए एक यादगार उत्सव साबित हुआ, जहां हर उम्र की प्रतिभाओं को मंच और सम्मान मिला।


