धतकीडीह मुखी बस्ती में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के धतकीडीह मुखी बस्ती में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. पहला कार्यक्रम दिवंगत सुरेश मुखी की पत्नी सुनीता मुखी के नेतृत्व में बस्ती के चौक पर हुआ, जहां झंडोत्तोलन किया गया. दूसरा कार्यक्रम सत्यवान मुखी के नेतृत्व में उनके आवास के पास आयोजित किया गया, जहां वरिष्ठ पत्रकार, समाजिक कार्यकर्ता और जमशेदपुर पश्चिम की निर्दलीय प्रत्याशी रह चुकीं अन्नी अमृता बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं. सामाजिक कार्यकर्ता अनूप मुखी और चेतन मुखी यहां विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे. अतिथियों ने झंडोत्तोलन किया, जिसके बाद…
Author: dhiraj Kumar
77वें गणतंत्र दिवस पर प्रति स्माइल फाउंडेशन में ध्वजारोहण राष्ट्र संवाद संवाददाता 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रति स्माइल फाउंडेशन के प्रांगण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पश्चिम विधायक प्रतिनिधि धर्मेंद्र प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। धर्मेंद्र प्रसाद ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम देशभक्ति और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।
जमशेदपुर में गरिमामय ढंग से मना 77वां गणतंत्र दिवस, गोपाल मैदान में हुआ जिला स्तरीय समारोह राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सुबह ठीक 09:05 बजे उपायुक्त द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया, जिसके बाद राष्ट्रगान की गूंज के साथ पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया। झंडोत्तोलन के उपरांत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। जैप-6, जिला पुलिस बल, गृह रक्षक तथा…
गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पहुंच, बाबा साहेब को किया नमन राष्ट्र संवाद संवाददाता लंदन/रांची गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा और ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर को मुख्यमंत्री ने अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी…
लोकतंत्र में जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता का करणीय क्या है ? लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली हैं जिसमें प्रत्येक नागरिक को नीतियाँ बनाने या सरकारी प्रतिनिधियों को चुनने का समान अधिकार होता है। लोकतंत्र में, सभी नागरिकों को कानूनों के प्रस्तावना, अधिनियम और कार्यान्वयन में भाग लेने का समान अधिकार होता हैं, जो जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से किया जाता है। लोकतंत्र में अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो जनता का भी कुछ कर्तव्य है। सबसे पहले, हमें यह देखना होगा कि मतदान का अधिकार एक महत्वपूर्ण अधिकार हैं, जो हर नागरिक…
शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित करना गर्व की बात: राजेश शुक्ल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार द्वारा झारखंड आंदोलन के अगुवा और प्रणेता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित करने के निर्णय की सराहना की है और कहा है कि गुरु जी ने आदिवासी अस्मिता की जिस प्रकार रक्षा की और झारखंड आंदोलन के सूत्रधार बने उससे झारखंड के लोंग गौरवांवित है और पद्म विभूषण सम्मान देकर भारत सरकार ने…
दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया जाना झारखंड के लिए गर्व का क्षण : अमरप्रीत सिंह काले राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/रांची भारत सरकार द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, दिशोम गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किए जाने पर झारखंड में हर्ष और गौरव का वातावरण है। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन झारखंड की अस्मिता, आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को समर्पित…
मानगो मेयर की प्रत्याशी मोमिना बेगम ने जवाहर नगर कुटकुट डूंगरी क्षेत्र में पदयात्रा निकाला : अंसार खान राष्ट्र संवाद संवाददाता मानगो मेयर की प्रत्याशी मोमिना बेगम को जवाहर नगर रोड नंबर 6 कुटकुट डूंगरी क्षेत्र में मोमिना बेगम ने पदयात्रा निकला। इस पदयात्रा में काफी महिलाएं और पुरुष शामिल हुए। पदयात्रा के दौरान बस्ती वासियों ने उनके पति अंसार खान के द्वारा बस्ती में किए हुए कार्यों को दिखाया। बस्ती वासियों ने मोमिना बेगम को बताया जब आपके पति को अपने क्षेत्र में बुलाया गया था रोड पर घुटनों तक पानी भरा हुआ था उन्होंने हमारी परेशानियों को सुना…
नेत्र शिविर में 37 रोगियों का सफल ऑपरेशन, 26 जनवरी को होगा चश्मा-दवा वितरण राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 25 जनवरी। स्व. सोना देवी की स्मृति में सोना देवी मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट एवं सोना देवी यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 37 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन सत्र में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. बी. सिंह, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. विनायक एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम ने अपनी सेवाएं दीं। इससे पूर्व ऑपरेशन सत्र का उद्घाटन सोना देवी यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रभाकर सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी…
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा देशभक्ति गीतों एवं नृत्यों से ओतप्रोत एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक एवं रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया तथा देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रभक्ति से जुड़े गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। बड़ी संख्या में…
