श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह के तहत 21 जून 2026, रविवार को मंदिर परिसर में निशुल्क धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। कनिष्ठ वर्ग में 5 से 13 वर्ष और वरिष्ठ वर्ग में 13 से 20 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार, मारवाड़ी समाज के सभी बच्चे इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। प्रतिभागियों का पंजीकरण श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई कार्यालय में किया जा रहा है। पंजीकरण के समय आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को 30 जून 2026 को आयोजित शताब्दी वर्ष समारोह के मुख्य कार्यक्रम में जोशीमठ बदरिकाश्रम के परम पूज्य शंकराचार्य जी महाराज के हाथों सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक विश्वनाथ शर्मा ने बताया कि प्रश्नोत्तरी का संचालन क्विज मास्टर अरविंद तिवारी द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष छितर मल धूत, महासचिव अरुण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार रामुका सहित अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

