शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित करना गर्व की बात: राजेश शुक्ल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भारत सरकार द्वारा झारखंड आंदोलन के अगुवा और प्रणेता राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय शिबू सोरेन को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित करने के निर्णय की सराहना की है और कहा है कि गुरु जी ने आदिवासी अस्मिता की जिस प्रकार रक्षा की और झारखंड आंदोलन के सूत्रधार बने उससे झारखंड के लोंग गौरवांवित है और पद्म विभूषण सम्मान देकर भारत सरकार ने झारखंड के लोंगो की भावना का सम्मान किया है l
श्री शुक्ल ने इसके लिए भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है जिनके कुशल मार्गदर्शन और सबल नेतृत्व में सेवा को सम्मान मिल रहा है l

