भाजपा जिला कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। संजीव सिन्हा ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता संग्राम, संविधान निर्माण और भारत के विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र बनने की यात्रा को याद किया। कार्यक्रम में पूर्व एवं वर्तमान भाजपा पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित…
Author: dhiraj Kumar
संजय सद्भावना मार्केट में हर्षोल्लास के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस, विधायक पूर्णिमा दास साहू ने फहराया तिरंगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। संजय सद्भावना मार्केट में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, मार्केट के दुकानदार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत संजय सद्भावना मार्केट के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण से की गई। मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा दास साहू ने तिरंगा फहराने के बाद तिरंगे रंग के गुब्बारे आकाश में छोड़े और संजय सद्भावना…
कैरव गांधी की सकुशल रिहाई जिला पुलिस को बधाई – अप्पू तिवारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के अपहृत उद्यमी पुत्र कैरव गांधी की सकुशल रिहाई पर आजसू पार्टी ने जमशेदपुर पुलिस को बधाई दी है। पार्टी प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने कहा कि पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयासों के कारण यह सफलता संभव हो सकी। अप्पू तिवारी ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से काम करते हुए न सिर्फ पीड़ित परिवार को राहत दी, बल्कि आम जनता के बीच कानून-व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत किया है। अपहरण जैसी गंभीर घटना में पुलिस की भूमिका सराहनीय…
उपायुक्त की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने टीबी रोगियों की पहचान, समयबद्ध जांच, पूर्ण उपचार, पोषण सहयोग और जन-जागरूकता अभियान को सशक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुदूर ग्रामीण व शहरी स्लम क्षेत्रों में शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग, CBNAAT जांच, निक्षय पोर्टल पर समय पर…
नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया चुनाव की तिथियों व तैयारियों की दी जानकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक…
अंशुल शरण ने फहराया युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय में ध्वज राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। स्वयंसेवी संस्था युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय, नामकुम, रांची में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण के बाद कहा कि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को भारत के संविधान को अपनाने की स्मृति में मनाया जाता है। यह ऐतिहासिक घटना औपनिवेशिक शासन के अंत और लोकतांत्रिक मूल्यों द्वारा निर्देशित एक नए, संप्रभु गणराज्य के उदय का प्रतीक थी। इसके बाद स्थानीय स्कूली विद्यार्थियों के बीच कई खेल-स्पर्धाएं आयोजित की गईं और विजेताओं…
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में भाग लेकर लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची: वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस की सफल यात्रा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज रांची पहुंचे। यहां बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । इस मौके पर झारखंड चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की टीम भी उनके साथ लौटी। मौके पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा हमने दावोस की यात्रा किया । वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हमने झारखंड का प्रतिनिधित्व किया है समय-समय पर आप सभी को वहां की जानकारी मिलती रही है।पहली बार झारखंड अलग होने…
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मिले राजेश शुक्ल, गणतंत्र दिवस की दी बधाई राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज रांची लोक भवन में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से मिलकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं l साथ ही अंग वस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया l श्री गंगवार ने श्री शुक्ल का आभार जतायाऔर उनके कार्यकुशलता की सराहना की,साथ ही झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं के लिए निरंतर कार्य करने की प्रशंसा की l श्री शुक्ल नेआज लोक भवन रांची में सामुहिक…
77वें गणतंत्र दिवस पर गोपाल मैदान में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया झंडोतोलन, विकास उपलब्धियों का किया विस्तार से उल्लेख राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने झंडोतोलन कर परेड की सलामी ली और जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। समारोह में वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान सहित जिला प्रशासन व पुलिस के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। समारोह में परेड एवं झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। परेड में जिला महिला…
सोना देवी स्मृति नेत्र शिविर में सेवा और संवेदना का संगम, विधायक सरयू राय ने कहा—माता-पिता की सेवा सबसे बड़ी साधना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 26 जनवरी। अपने माता-पिता की सेवा ही सबसे बड़ा सेवा कार्य है और उसी भाव को समाज के जरूरतमंदों में देखना इस नेत्र शिविर का मूल उद्देश्य है। जब माता के देहांत के बाद प्रभाकर सिंह ने मातृ-पितृ स्वरूप लोगों की सेवा को अपना संकल्प बनाया, तो यह कार्य और भी प्रेरणादायी बन गया। ऐसे सेवा कार्य करने वालों पर सदैव ईश्वर की कृपा और सेवा पाने वालों की शुभेच्छा बनी रहती है। उक्त बातें…
