Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटा मोटर्स ड्यूटी जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, आक्रोशित लोगों ने किया जाम

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: परसूडीह थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में टाटा मोटर्स जा रहे 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चांदनी चौक निवासी सुमित मुंडा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, सुमित मुंडा रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से टाटा मोटर्स में ड्यूटी के लिए निकले थे। सलगाजूड़ी हनुमान मंदिर के पास पीछे से तेज गति से आ रहे एक हाईवा ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सुमित की बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और वह हाईवा के पहिये की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को मौके पर ही रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परसूडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
    युवक की मौत से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि संकरी सड़क पर भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    प्रदर्शनकारियों ने दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा तथा इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास करते हुए आश्वासन दिया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार चालक की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबकरी चोरी कर कार से भाग रहे आरोपियों का पीछा, तीन थाना की संयुक्त कार्रवाई में एक गिरफ्तार
    Next Article चार दशकों की सेवा को मिला सम्मान, श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    Related Posts

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    June 17, 2026

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    खेल और शिक्षा जगत में चार दशक की सेवाओं के लिए श्याम कुमार शर्मा को मानद डॉक्टरेट उपाधि

    16 साल तक पर्यटकों की पसंद रही अफ्रीकी शेरनी जोया का निधन, टाटा जू में शोक

    साहब’ कुर्सी पर ठीक से जमे भी नहीं कि गुलदस्ता ब्रिगेड स्वागत के लिए हाज़िर

    पुलिस पर फायरिंग करने वाला भरत तिवारी एनकाउंटर में घायल, दोनों जांघ में लगी गोली

    रांची में RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला

    गिरिडीह 20 जून को होनी थी शादी, 8 दिन पहले प्रेमी संग भागी बेटी; आहत पिता ने राजदह धाम में जीते जी किया पिंडदान

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    उलीडीह के खड़िया बस्ती में गोलीकांड: युवक की मौत, तीन हिरासत में

    रामपुर में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी: महिला गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.