Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया चुनाव की तिथियों व तैयारियों की दी जानकारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया चुनाव की तिथियों व तैयारियों की दी जानकारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता, मानगो, जुगसलाई व चाकुलिया चुनाव की तिथियों व तैयारियों की दी जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका चुनाव–2026 की घोषणा के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) श्री कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत के चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि 28 जनवरी 2026 को प्रपत्र–5 में निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन की प्रक्रिया 29 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 फरवरी, अभ्यर्थिता से नाम वापसी 6 फरवरी तथा निर्वाचन प्रतीक का आवंटन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। मतदान 23 फरवरी एवं मतगणना 27 फरवरी 2026 को संपन्न होगी।

    चुनाव के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए 13 कोषांगों का गठन किया गया है। मानगो नगर निगम में कुल 36 वार्ड, 190 मतदान केंद्र एवं 1,96,791 मतदाता हैं। वहीं जुगसलाई नगर परिषद में 22 वार्ड, 41 मतदान केंद्र एवं 44,239 मतदाता तथा चाकुलिया नगर पंचायत में 12 वार्ड, 18 मतदान केंद्र एवं 12,587 मतदाता हैं।

    आरक्षण की स्थिति के अनुसार मानगो नगर निगम एवं जुगसलाई नगर परिषद अनारक्षित (महिला) तथा चाकुलिया नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है।

    जुगसलाई व चाकुलिया चुनाव की तिथियों व तैयारियों की दी जानकारी नगरपालिका चुनाव-2026 की घोषणा के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता मानगो
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंशुल शरण ने फहराया युगांतर भारती के केंद्रीय कार्यालय में ध्वज
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.