चोरी के पैसे के बंटवारे को लेकर दो युवकों की हत्या के मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्या कांड का परत दर परत राज खोलते हुए सिमडेगा पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त को नोएडा से गिरफ्तार किया राष्ट्र संवाद संवाददाता एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के मतरामेटा निवासी कलीम खान एवं मो. नईम मियां उर्फ मानु का शव 25 जनवरी को पुलिस ने छुरिया पहाड़ी से बरामद किया था। इनके हत्या में शामिल दो अभियुक्तों को…
Author: dhiraj Kumar
कांग्रेस मंत्रियों की कुर्सी खतरे में? दिल्ली बैठक से तय होगा झारखंड मंत्रिमंडल का भविष्य राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची।झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे से लौटते ही मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। राजनीतिक गलियारों में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस कोटे के मंत्रियों की कुर्सी का फैसला अब दिल्ली में होने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर आज एक बड़ी बैठक प्रस्तावित है, जिसमें झारखंड कांग्रेस के नाराज विधायकों द्वारा की गई…
आर वी एस कॉलेज में छठा (आईईईई) अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन 29 एवं 30 जनवरी को राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आर वी एस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी जमशेदपुर में 29 एवं 30 जनवरी 2026 को छठा (आईईईई) अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का विषय है, “रिसेंट ट्रेंड्स इन कंप्यूटर साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी”। सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि झारखण्ड राज्य के राज्यपाल महामहिम श्री सन्तोष गंगवार होंगे। विशिष्ठ अतिथि नेपाल के पोखरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० (डॉ०) वेद राज के सी एवं रजिस्ट्रार डॉ० अजय थापा और इंडोनेशिया, बाली से पॉलिटेक्निक नेगेरी बाली विश्वविद्यालय के…
जेएमएम नेता पर तीन लोगों को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, पुलिस जाँच में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता धनबाद के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में एक जेएमएम नेता की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बाद दबंग जेएमएम नेता मदन राम पर तीन लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगा है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डिगवाडीह स्थित पान की दुकान को लेकर हुए विवाद में मदन राम ने अपने ही चचेरे भाई उत्सव राम, विवेक राम और विनायक गुप्ता पर गुमटी में रखे पेट्रोल डालकर आग लगा…
यूजीसी नियमों के खिलाफ देशभर में उबाल, कानपुर में मुंडन कर विरोध, जमशेदपुर में फिर प्रदर्शन की तैयारी राष्ट्र संवाद संवाददाता नए यूजीसी नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव समाप्त करने के उद्देश्य से लाए गए इन नियमों के खिलाफ कई जगह विरोध और समर्थन दोनों देखने को मिल रहे हैं, लेकिन सड़कों पर नाराज़गी ज्यादा मुखर होती दिख रही है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सवर्ण समाज के लोगों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए सिर मुंडवाकर और हाथों में तख्तियां लेकर यूजीसी के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों…
सदर अस्पताल में दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, जमशेदपुर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। मुसाबनी प्रखंड निवासी यश सोरेन, जो एक दुर्लभ बीमारी Autoimmune Hemolytic Anaemia (Warm and Cold Antibody) से पीड़ित था, का सदर अस्पताल में सफल इलाज किया गया। 22 दिसंबर 2025 को मात्र 3.7 Hb% की गंभीर अवस्था में भर्ती किए गए बच्चे का सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के मार्गदर्शन में पीडियाट्रिक विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा समुचित उपचार किया गया। उपाधीक्षक सह शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश कुमार प्रसाद,…
टाटा पावर गेट पर मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, 12 फरवरी को चक्का जाम की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।टाटा पावर मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को टाटा पावर के मुख्य गेट पर मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन टाटा पावर में कार्यरत ठेका प्रबंधन द्वारा मजदूरों के शोषण, श्रम कानूनों का पालन न करने और मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ किया गया। मजदूरों का आरोप है कि ठेका प्रबंधन द्वारा उन्हें नियमित रूप से पे-स्लिप नहीं दी जाती, ओवरटाइम का डबल भुगतान नहीं किया जाता और कैंटीन के भोजन की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाने पर ठेकेदार…
चांडिल अनुमंडल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1.55 लाख घनफीट बालू व JCB जब्त, मिलीभगत पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला–खरसावां जिले में अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के विरुद्ध जिला खनन विभाग ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है। उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर 28 जनवरी 2026 को जिला खनन पदाधिकारी श्री ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तिरुलडीह थाना अंतर्गत मौजा सपादा व सिरकाडीह तथा ईचागढ़ थाना अंतर्गत मौजा सोड़ो जारगोडीह में अवैध बालू भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई।…
स्वर्णरेखा नदी में डूबे 12 वर्षीय छात्र का मिला शव, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढस प्रशासनिक लापरवाही पर जताई नाराजगी, एनडीआरएफ की स्थायी नियुक्ति की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर- 4 निवासी कमल कालिंदी के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कालिंदी की 26 जनवरी की दोपहर बारीडीह स्थित भोजपुर कॉलोनी घाट पर स्वर्णरेखा नदी में डूबने से हुई दर्दनाक मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है। इस घटना में शुरुआत से सक्रिय रहीं विधायक पूर्णिमा साहू बुधवार को पुनः घटनास्थल पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर बच्चे…
डोंगा घाट हादसे में डूबे बालक का शव बरामद, समाजसेविका रानी गुप्ता की पहल से पहुंची एनडीआरएफ टीम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर की जानी-मानी समाजसेविका एवं राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की उपनिदेशक (जमशेदपुर, झारखंड) रानी गुप्ता को जैसे ही जोन नंबर-4 बिरसानगर निवासी 11 वर्षीय अंकुश कालिंदी के बारिडीह स्थित डोंगा घाट में डूबने की सूचना मिली, उन्होंने तत्काल पीड़ित परिवार से संपर्क कर दुर्घटना स्थल का मुआयना किया। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने सिदगोड़ा थाना को मामले से अवगत कराया और जिला प्रशासन के शीर्ष पदाधिकारियों, विशेषकर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम से एनडीआरएफ टीम की सहायता…
